UP TGT Exam City Slip: उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आ गई है. चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार UP TGT भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एग्जाम सेंटर और परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- admitcards.upessc.org पर जाना होगा.
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 09 जून 2022 थी. आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 रखी गई थी. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2022 थी जबकि फॉर्म पूरा करने की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2022 तय की गई थी.
UP TGT Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट admitcards.upessc.org पर जाएं.
- होमपेज पर UP TGT Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी.
- इसमें परीक्षा शहर और सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक करें.
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UP TGT Exam City Slip 2026 Check Here
जून में होगी परीक्षा
UP TGT परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून 2026 को किया जाएगा. लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया अटकी होने की वजह से उम्मीदवार लगातार परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3539 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए पद शामिल हैं. बालक वर्ग के लिए कुल 3213 पद तय किए गए हैं. वहीं बालिका वर्ग के लिए 326 पदों पर भर्ती होगी. इन पदों के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और BEd पास किया है.
यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई
