UP Police होमगार्ड PET की डेट जारी, 41424 पदों के लिए इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट

UP Police Home Guard PET Date: यूपी पुलिस में होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से होम गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की डेट जारी हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 41000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.

UP Police Home Guard PET Date: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB ने होमगार्ड भर्ती के अगले चरण से जुड़ी तारीख जारी कर दी है. इस भर्ती में सफल उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा (PET) की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

UP Police Home Guard वैकेंसी डिटेल्स

UP Police Home Guard भर्ती के जरिए कुल 41424 पदों को भरा जाएगा. इनमें 16650 पद सामान्य वर्ग, 4331 EWS, 11090 OBC, 8645 SC और 808 पद ST वर्ग के लिए निर्धारित हैं. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा.

वर्गपदों की संख्या
सामान्य16,650
EWS4,331
OBC11,090
SC8,645
ST808
कुल41,424

कब से शुरू होगी फिजिकल प्रक्रिया?

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार DV/PST की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों के लिए DV/PST एडमिट कार्ड 6 जुलाई 2026 को जारी किया जाना है. अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सेंटर, तारीख और रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.

पुरुषों को 4.8 KM दौड़नी होगी

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़ का प्रावधान दिया गया है. पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी. यानी सिर्फ दौड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि तय समय के अंदर इसे पूरा करना जरूरी होगा. समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे.

महिला उम्मीदवारों के लिए 2.4 KM दौड़

महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी. ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को भी अभी से अपनी रनिंग की प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए. रोजाना अभ्यास के साथ स्टैमिना बढ़ाने पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. परीक्षा वाले दिन अचानक ज्यादा मेहनत करने के बजाय पहले से नियमित तैयारी बेहतर रहेगी.

ये भी पढ़ें: BPSC 72वीं परीक्षा 25 अक्टूबर को, आ गया नया कैलेंडर, यहां करें चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >