UP होमगार्ड PET Admit Card जारी, 15 सितंबर से फिजिकल, पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं

UP Police Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती की PET का संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. 41424 पदों पर भर्ती के लिए PET 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार अब अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी चेक कर सकते हैं.

UP Police Home Guard PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. UPPRPB यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

बोर्ड ने बारिश और परीक्षा केंद्रों पर जलभराव के कारण पहले तय PET को स्थगित कर दिया था. अब यह फिजिकल टेस्ट 15 सितंबर से शुरू होगी. इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पद भरे जाने हैं. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के DV/PST के बाद अब PET की प्रक्रिया में शामिल होंगे.

पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य

बोर्ड ने PET के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए हैं. उम्मीदवार ध्यान रखें कि पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे. इसलिए परीक्षा में जाने से पहले नया एडमिट कार्ड ही डाउनलोड करें. उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी भी जरूर चेक कर लें.

PET की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए स्थान और समय पर पहुंचना होगा.

ये भी पढ़ें: UP लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी, एक क्लिक में देखें कट-ऑफ लिस्ट

ऐसे डाउनलोड करें PET एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPPRPB के ऑफिशियल पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद नोटिस ऑप्शन में दिख रहें UP Police Home Guard PET Admit Card से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एडमिट कार्ड पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) सही-सही डाल कर लॉगिन करें.
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर आपका UP Police Home Guard PET Admit Card 2026 खुल जाएगा.
  • इसमें दिए गए फिजिकल टेस्ट सेंटर का पता, तारीख और शिफ्ट का समय ध्यान से चेक कर लें.
  • एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना PET का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड लिंक: UP Home Guard PET Admit Card 2026

फिजिकल सेंटर पर साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स

ग्राउंड पर एंट्री के समय इन चीजों की चेकिंग की जाएगी.

  • एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी).
  • ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ और उसकी एक फोटोकॉपी.
  • 2-3 लेटेस्ट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.

ये भी पढ़ें: SSC CHSL 2026: 12वीं पास हैं तो सिर्फ फॉर्म न भरें, ऐसे बनाएं Tier-1 में सेलेक्शन की स्मार्ट रणनीति, इन गलतियों से बचें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >