UP PCS मेन्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

UP PCS Mains Admit Card 2026: यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से स्टेट सिविल सर्विस मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस वैकेंसी के लिए मेन्स परीक्षाएं 29 मार्च 2026 से शुरू हो रही हैं.

UP PCS Mains Admit Card 2026: UP PCS मेन्स परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टेट सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

आयोग के मुताबिक UP PCS मेन्स परीक्षा 29 मार्च 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते इसे डाउनलोड कर लें.

UP PCS Mains Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP PCS Mains Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें.

UP PCS Mains Admit Card 2026 Download Here

इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कुछ जरूरी तारीखें भी सामने आई हैं. आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी. वहीं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2025 तय की गई थी. इसी दिन तक आवेदन शुल्क जमा करने और फॉर्म पूरा करने की भी आखिरी तारीख थी.

कब होंगी परीक्षाएं?

अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में सुधार करना था तो उसके लिए 9 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया था. अब मेन्स परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड 20 मार्च 2026 को जारी कर दिए गए हैं.

UP PCS के तहत कई अहम पदों पर भर्ती की जा रही है. इसमें जिला प्रशासनिक अधिकारी, लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर, फूड सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सब रजिस्ट्रार और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जैसे पद शामिल हैं.

यही भी पढ़ें: UP Board में कॉपी चेकिंग शुरू, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >