UP Board का नया एकेडमिक कैलेंडर जारी, जानें कब होंगी बोर्ड परीक्षाएं

UP Board Academic Calendar 2026-27: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP की तरफ से सेशन 2026-27 के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में पूरे साल पढ़ाई और परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर दिया गया है. इससे स्कूल, छात्र और अभिभावक पहले से समझ सकेंगे कि किस समय कौन सी परीक्षा होगी.

UP Board Academic Calendar 2026-27: यूपी बोर्ड के अनुसार नए सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से होगी. इसके बाद पूरे साल अलग-अलग समय पर यूनिट टेस्ट, अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly Exam), प्री-बोर्ड और आखिर में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी. इसका मकसद यह है कि छात्रों की पढ़ाई पूरे साल चलती रहे और उन्हें बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी का मौका मिले.

UP Board यूनिट टेस्ट जुलाई में

कैलेंडर के मुताबिक कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का पहला यूनिट टेस्ट जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में होगा. इस टेस्ट में अब तक पढ़ाए गए सिलेबस से MCQ यानी बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उनकी तैयारी कैसी चल रही है और किस विषय पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

UP Board Academic Calendar यहां चेक करें

सितंबर में प्रैक्टिकल एग्जाम

सितंबर 2026 के चौथे सप्ताह में अर्धवार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी. वहीं अक्टूबर 2026 के दूसरे और तीसरे सप्ताह में अर्धवार्षिक लिखित परीक्षा कराई जाएगी. इससे छात्रों की आधे साल की पढ़ाई का मूल्यांकन किया जाएगा.

परीक्षा / गतिविधिकक्षातारीख / समय
तीसरा यूनिट टेस्ट (MCQ)कक्षा 9 से 12नवंबर 2026 का अंतिम सप्ताह
चौथा यूनिट टेस्ट (लिखित)कक्षा 9 से 12दिसंबर 2026 का अंतिम सप्ताह
सिलेबस पूरा करने की अंतिम तिथिकक्षा 10 और 1210 जनवरी 2027
सिलेबस पूरा करने की अंतिम तिथिकक्षा 9 और 1125 जनवरी 2027
प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाकक्षा 1211 जनवरी 2027 से
प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाकक्षा 10 और 1218 जनवरी 2027 से
वार्षिक परीक्षाकक्षा 9 और 111 से 10 फरवरी 2027
प्रैक्टिकल परीक्षाबोर्ड कक्षाएं27 जनवरी से 10 फरवरी 2027
मुख्य बोर्ड परीक्षाकक्षा 10 और 12फरवरी 2027

बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में तीसरा यूनिट टेस्ट आयोजित होगा. इसमें फिर से MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में चौथा यूनिट टेस्ट कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जानिए कब आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट, देखें पिछले साल का ट्रेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >