SSC CHSL Tier 2 Exam Date: एसएससी सीएचएसएल एग्जाम में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीएचएसएल टियर 2 (SSC CHSL Tier 2 Exam) के लिए एग्जाम डेट घोषित हो गई है. इस एग्जाम के माध्यम से कुल 3131 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 जून 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 18 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था. वहीं परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2025 थी. इसके बाद फॉर्म में सुधार के लिए 23 और 24 जुलाई 2025 को करेक्शन विंडो खोली गई थी.
SSC CHSL Tier 2 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
उम्मीदवारों को एग्जाम स्लॉट चुनने का मौका 22 से 28 अक्टूबर 2025 के बीच मिला. परीक्षा शहर की जानकारी 5 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. इसके बाद टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी. टियर 1 का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को घोषित किया गया और अब टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी.
SSC CHSL Tier 2 Exam Date Notice Check Here
परीक्षा का पैटर्न समझें
टियर 2 परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी. सेशन 1 की कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी. इसमें सेक्शन 1 में मैथमैटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एंड जनरल इंटेलिजेंस से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे. कुल 60 प्रश्न होंगे और इनके लिए 180 अंक निर्धारित किए गए हैं.
सेक्शन 2 में इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन से 40 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे. यह भी कुल 60 प्रश्न होंगे और इनके लिए भी 180 अंक तय किए गए हैं. इसके अलावा सेक्शन 3 में कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट होगा जिसमें 15 प्रश्न होंगे और कुल 45 अंक निर्धारित किए गए हैं.
स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट
टियर 2 परीक्षा में स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट भी शामिल है. डेटा एंट्री ऑपरेटर यानी DEO पद के लिए स्किल टेस्ट लिया जाएगा. वहीं कुछ अन्य विभागों में DEO के लिए अलग स्किल टेस्ट होगा. इसके अलावा LDC और JSA पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा.
स्किल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को लगभग 15 मिनट का समय मिलेगा, जबकि टाइपिंग टेस्ट के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलेगी उन्हें अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 9 मार्च से पहले करें अप्लाई! हरियाणा में निकली कंप्यूटर साइंस टीचर की भर्ती
