SSC CGL 2026: Tier 1 एग्जाम सिटी डिटेल जारी, जानें कैसे चेक करें अपना परीक्षा शहर

SSC CGL 2026 Exam City Details: SSC ने CGL 2026 के Tier-I Exam City Details जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं. Tier-I परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. भर्ती के जरिए कुल 12,256 पदों को भरा जाएगा.

SSC CGL 2026 Exam City Details: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL) 2026 के Tier-I Exam को लेकर अहम अपडेट जारी किया है. कमीशन ने Tier-I परीक्षा के लिए Exam City Details जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने SSC CGL 2026 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं. आइए इस बारे में और अधिक डिटेल में जानते हैं.

SSC CGL 2026: कब होगी Tier-I परीक्षा?

SSC CGL 2026 Tier-I परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा. कमीशन की ओर से 21 सितंबर 2026 को Tier-I Exam City Details उपलब्ध करा दी गई है. बता दें कि Tier-I परीक्षा के बाद SSC CGL 2026 की Tier-II परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है. बता दें कि SSC CGL 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हुई थी, जो 25 जून 2026 तक जारी थी. आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुली थी.

SSC CGL 2026 Exam City Details Official Notice Check Here

SSC CGL 2026 Exam City Details कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • यहां SSC नोटिस सेक्शन खोलें.
  • SSC CGL परीक्षा की तारीख वाले लिंक को ढूंढें.
  • सही लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर जरूरत हो, तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, यूजर ID और पासवर्ड जैसी डिटेल्स डालें.
  • जानकारी सबमिट करें और अपनी परीक्षा की तारीख देखें.
  • भविष्य के लिए परीक्षा की तारीख डाउनलोड करके सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: IBPS RRB ग्रामीण बैंक क्लर्क और पीओ भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म

SSC CGL 2026 Vacancy and Eligibility Details: जानिए भर्ती और एलिजिबिलिटी के बारे में?

SSC CGL 2026 के माध्यम से कुल 12,256 पदों पर भर्ती की जानी है. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो SSC CGL 2026 के अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए एलिजिबिलिटी अलग हो सकती हैं. इस बारे में और अधिक जानकारी आप कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: रेलवे ने 3477 पदों पर वैकेंसी का शॉर्ट नोटिस किया जारी, ग्रेजुएट्स कर सकेंगे अप्लाई

SSC CGL 2026 Application Fee: क्या थी एप्लिकेशन फीस?

SSC CGL 2026 के लिए Gen, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन 100 रुपए फीस निर्धारित किया गया था. वहीं, महिला उम्मीदवारों और PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं थी. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता था.

SSC CGL 2026 Selection Process: कैसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन?

SSC CGL 2026 में उम्मीदवारों का चयन Tier-I और Tier-II परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवारों को पहले Tier-I परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद निर्धारित मानदंडों के अनुसार योग्य उम्मीदवार Tier-II परीक्षा में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: SBI Clerk 2026: प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी, 9124 पदों पर वैकेंसी, 26 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >