राजस्थान ड्राइवर और प्लाटून कमांडर परीक्षा की डेट जारी, इस दिन से होगा एग्जाम

RSSB Exam Date 2025: राजस्थान ड्राइवर और प्लाटून कमांडर भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ड्राइवर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. परीक्षा की डेट ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक करें.

RSSB Exam Date 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ड्राइवर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है. यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए अहम है जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था. अब परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ गया है क्योंकि बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है.

RSSB Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वाहन चालक भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2025 को तय किया है. यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. परीक्षा से जुड़ी एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 22 नवंबर 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपने शिफ्ट टाइम के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे. उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए ताकि कोई अपडेट मिस न हो.

RSSB Exam Pattern: कैसे होगी परीक्षा?

ड्राइवर भर्ती परीक्षा में कुल 200 अंकों के 120 प्रश्न होंगे जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित के सवाल शामिल रहेंगे. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे. वहीं, प्लाटून कमांडर परीक्षा दो पेपरों में होगी- पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा जिसमें 200 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे,.

इस परीक्षा में दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषयों से 200 अंकों के 150 प्रश्नों का होगा. इस परीक्षा में भी गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को जवाब सोच-समझकर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस हुआ फेल, दूसरी ब्रांच ने मचाई धूम, 64 लाख का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >