Rajasthan 4th Grade Exam 2025: राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, 53749 पदों पर भर्तियां

Rajasthan RSMSSB Group D Exam: राजस्थान में ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. राजस्थान सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 53000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर डिटेल्स देख सकते हैं.

RSMSSB Group D Exam: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्रुप डी यानी 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 53749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर पूरी जानकारी देख सकते हैं.

Rajasthan 4th Grade Exam 2025: परीक्षा की तारीखें

राजस्थान में 4th ग्रेड के लिए ग्रुप डी पदों पर भर्ती परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 पदों पर भर्तियां होंगी. इस पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी हो सकता है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

RSMSSB Group D Exam 2025 Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

RSMSSB Group D Exam एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां “Rajasthan 4th Grade Exam 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज पर अपनी एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

इन बातों का रखें ध्यान

Rajasthan 4th Grade Exam 2025 की सटीक तारीख और पाली का समय उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में दिया जाएगा. इसलिए सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचें. वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अपनी पाली शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है. इससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: बीटेक कोर्सेज में बिना JEE Main और CUET UG के मिलेगा दाखिला, 70 हजार सीटें हैं खाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >