RRB NTPC CBT 1 Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC 2025 ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह अहम मौका है. ऐसे में परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम देख लें. साथ ही लास्ट मिनट तैयारी की टिप्स भी देखें.
परीक्षा पैटर्न
RRB NTPC CBT-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा तीन प्रमुख विषयों से होगी और हर विषय के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं.
विषय और मार्किंग स्कीम
- जनरल अवेयरनेस: 40 अंक
- मैथमेटिक्स: 30 अंक
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 अंक
नेगेटिव मार्किंग का नियम
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी. यदि कोई उम्मीदवार गलत उत्तर देता है तो हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काट लिया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए जिनके बारे में उन्हें पूरा भरोसा हो.
लास्ट मिनट टिप्स
- परीक्षा से पहले सिलेबस के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को दोहराएं.
- टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें और पहले आसान सवाल हल करें.
- अनुमान लगाकर जवाब देने से बचें, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग लागू है.
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ रखें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड डिविजन के लिए चाहिए कितने मार्क्स? यहां देखें
