Odisha Police SI Exam 2025: बसों में पकड़े गए अभ्यर्थी, साजिश बेनकाब, जल्द होगी ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा

Odisha Police SI Exam 2025 Date: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने कहा है कि क्राइम ब्रांचकी जांच पूरी होने के बाद उप-निरीक्षक (एसआई) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी. 933 पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा पेपर लीक साजिश के कारण स्थगित कर दी गई थी. जांच अंतिम चरण में है और नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी.

Odisha Police SI Exam 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने कहा है कि क्राइम ब्रांच की जांच पूरी होने के बाद उप-निरीक्षक (SI) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी. बोर्ड ने उम्मीदवारों को भरोसा दिलाया है कि प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश की जाएगी ताकि अभ्यर्थियों का कीमती समय बर्बाद न हो.

दरअसल, ओडिशा पुलिस में 933 उप-निरीक्षक पदों के लिए संयुक्त पुलिस सेवा परीक्षा (CPSE) 2024 की लिखित परीक्षा पांच और छह अक्टूबर को आयोजित की जानी थी. लेकिन परीक्षा से ठीक पहले एक बड़े खुलासे ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया.

परीक्षा से पहले सामने आई साजिश

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर से 114 अभ्यर्थियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि यह सभी अभ्यर्थी तीन बसों में सवार होकर आंध्र प्रदेश के एक अज्ञात स्थान पर जा रहे थे. जांच में पता चला कि उन्हें वहां जाकर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाना था. यह पूरी घटना एक साजिश का हिस्सा थी, जिसका मकसद ओडिशा सरकार की भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करना था.

119 लोगों की गिरफ्तारी

इस मामले में अब तक लगभग 119 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें 114 अभ्यर्थी भी शामिल हैं जो उप-निरीक्षक की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले थे. ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने बताया कि ये गिरफ्तारियां साफ तौर पर यह साबित करती हैं कि भर्ती प्रक्रिया को विफल करने की कोशिश की गई थी.

Odisha Police SI Exam 2025: बोर्ड ने उम्मीदवारों को दिया भरोसा

ओपीआरबी ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सभी उम्मीदवारों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्राइम ब्रांच की जांच पूरी होते ही भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा. बोर्ड का कहना है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

ओडिशा SI भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत

इस घटनाक्रम के बाद हजारों उम्मीदवारों में निराशा फैल गई थी जो लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. लेकिन अब जब बोर्ड ने परीक्षा दोबारा शुरू करने की बात कही है, तो उम्मीदवारों में फिर से उम्मीद जगी है. बोर्ड का कहना है कि जांच पूरी होते ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्लर्क, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >