NTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट भरें फॉर्म

NTET 2026 Registration: जो आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्योपैथी जैसे फील्ड में टीचर बनना चाहते हैं उनके लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

NTET 2026 Registration: आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्योपैथी जैसे विषयों में टीचर बनने की सोच रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी NTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक NTET 2026 के लिए आवेदन 11 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2026 तय की गई है. वहीं उम्मीदवार 3 अप्रैल 2026 तक परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह जाती है तो उसे सुधारने के लिए 4 से 6 अप्रैल 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. NTET 2026 परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा.

क्या है NTET परीक्षा?

NTET यानी National Teachers Eligibility Test एक ऐसी परीक्षा है जो उन लोगों के लिए होती है जो आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्योपैथी जैसे विषयों में टीचर बनना चाहते हैं.

सरल भाषा में कहें तो अगर किसी उम्मीदवार ने इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वह कॉलेज में पढ़ाना चाहता है, तो उसे NTET परीक्षा पास करनी होती है. यह परीक्षा यह देखने के लिए होती है कि उम्मीदवार पढ़ाने के लिए कितना तैयार है.

NTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NTET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या PDF सेव कर लें.

NTA NTET 2026 Information Details Check Here

NTET Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिनके पास Ayurveda, Siddha, Unani या Homoeopathy में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हो. यह डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए. परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे. 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार क्वालिफाई माने जाएंगे.

परीक्षा में उम्मीदवार की टीचिंग स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और क्लासरूम संभालने की क्षमता को परखा जाता है. इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि उम्मीदवार छात्रों को कितनी अच्छी तरह समझा सकता है और क्या वह पढ़ाने के नए तरीकों का इस्तेमाल कर सकता है.

यह भी पढ़ें: UPSC CMS के लिए आवेदन शुरू, 1358 पदों पर वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >