3 मई को है NEET परीक्षा, OMR शीट भरने में न करें गलती

NEET UG 2026: नीट परीक्षा के लिए OMR शीट भरना भी अपने आप में एक टफ टास्क है. NTA ने नोटिस जारी कर बताया है कि इसे कैसे करना है.

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर में आयोजित की जाएगी. नीट यूजी की परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है. इसमें लाखों स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. ऐसे में कंप्टीशन काफी टफ हो जाता है, ऐसे में OMR शीट भरने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है. छोटी सी गलती आपके पूरे रिजल्ट को खराब कर सकती है. 

NTA ने जारी किया नोटिस

NTA ने इस संबंध में X पर ट्वीट किया है. NTA ने कहा, “OMR शीट भरना आपके फाइनल रिजल्ट के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. सही तरीके का इस्तेमाल करें और उत्तरों को स्पष्ट रूप से भरें. इसे साफ-सुथरा और सटीक रखें.”

कई छात्र अच्छे से पढ़ाई करने के बावजूद OMR शीट में की गई गलतियों की वजह से मार्क्स नहीं ला पाते हैं. ऐसे में परीक्षा के दिन खास सतर्कता बरतने की जरूरत है.

OMR शीट क्यों है अहम?

OMR शीट पर ही आपका पूरा मार्क्स डिपेंड करता है. अगर आपने उत्तर सही लगाया लेकिन उसे गलत तरीके से मार्क किया, तो वह उत्तर गलत माना जाएगा. इसलिए उत्तर भरते समय सावधानी सबसे जरूरी है.

किन बातों का रखें ध्यान?

आंसर को सही सर्कल में ही भरें, एक से ज्यादा ऑप्शन मार्क न करें

  • बबल को पूरी तरह और साफ तरीके से भरें, आधा-अधूरा न छोड़ें
  • OMR शीट को साफ-सुथरा रखें, उस पर कोई अनावश्यक निशान न बनाएं
  • ब्लैक या ब्लू बॉल पेन का ही इस्तेमाल करें (जैसा निर्देश हो)
  • जल्दबाजी में गलत बबल भरने से बचें

परीक्षा के दिन क्या करें?

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. OMR शीट भरने से पहले रोल नंबर, बुकलेट कोड जैसी जानकारी सही-सही भरें.

NEET UG जैसी बड़ी परीक्षा में सफलता सिर्फ नॉलेज पर ही नहीं, बल्कि सटीकता और सावधानी पर भी निर्भर करती है. इसलिए 3 मई को होने वाली परीक्षा में OMR शीट भरते समय कोई भी लापरवाही न करें, ताकि आपकी मेहनत का पूरा फायदा मिल सके.

NTA ने जारी किया गाइडलाइंस 

नीट यूजी परीक्षा के लिए NTA ने ड्रेस कोड और अन्य दिशा-निर्देश जारी किया है. कैंडिडेट्स इसे नीट की नोटिस या X पेज पर देख सकते हैं. NTA ने साफ कह दिया है कि कोई भी आभूषण, हाई हील्स आदि पहनने के लिए मना कर दिया है. 

यह भी पढ़ें- AIIMS में जॉब पाने का मौका, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >