फुल स्लीव बैन, बायोमैट्रिक का नया नियम, NEET UG के लिए जान लें एग्जाम सेंटर गाइडलाइंस

NEET UG 2026 Dress Code: नीट यूजी एग्जाम बस दरवाजे पर खड़ा है और लाखों स्टूडेंट्स इसकी तैयारी में जुटे हैं. लेकिन सिर्फ पढ़ाई से काम नहीं चलेगा, एग्जाम सेंटर के नियम भी उतने ही जरूरी हैं. इस बार NTA ने साफ कर दिया है कि एग्जाम में सिंपल लुक ही बेस्ट लुक है.

NEET UG 2026 देने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. परीक्षा से पहले National Testing Agency ने ड्रेस कोड और एग्जाम सेंटर से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. अगर आप एग्जाम (NEET UG 2026) देने जा रहे हैं तो इन नियमों को जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको एग्जाम हॉल में एंट्री से रोक सकती है.

एग्जाम वाले दिन समय से पहले पहुंचना बहुत जरूरी है. खासकर अगर आपने फुल स्लीव या पारंपरिक कपड़े पहने हैं, तो आपको जल्दी आना पड़ेगा ताकि सिक्योरिटी चेक आराम से हो सके. आइए समझते हैं एग्जाम सेंटर पर किन बातों का ध्यान रखना है.

NEET UG 2026 Dress Code: क्या है ड्रेस कोड?

  • फुल स्लीव या भारी कपड़े पहनकर जाने से बचें. सिंपल और हल्के कपड़े पहनें ताकि सिक्योरिटी चेक जल्दी हो सके और कोई दिक्कत न आए.
  • अगर धार्मिक या पारंपरिक कपड़े पहनने जरूरी हैं, तो कम से कम एक घंटा पहले सेंटर पहुंचें ताकि फ्रिस्किंग प्रोसेस आराम से पूरा हो सके.
  • एग्जाम देने जाते समय स्लिपर या लो हील सैंडल पहनें. हाई हील या भारी जूते पहनकर जाने से बचें क्योंकि इससे चेकिंग में परेशानी होती है.
  • किसी भी तरह की ज्वेलरी जैसे चेन, रिंग, ईयररिंग, ब्रेसलेट या घड़ी पहनकर बिल्कुल न जाएं. ये सभी चीजें सेंटर पर पूरी तरह बैन हैं.
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ ले जाना सख्त मना है. पकड़े गए तो एग्जाम से बाहर कर दिए जाएंगे.
  • किसी भी तरह का पेपर, नोट्स, किताब या लिखी हुई सामग्री साथ लेकर न जाएं. यह नियम के खिलाफ है और इससे परेशानी हो सकती है.
  • ज्योमेट्री बॉक्स, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, स्कैनर या कोई भी गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है. केवल जरूरी चीजें ही साथ रखें.
  • बैग, पर्स, बेल्ट, कैप, गॉगल्स जैसी चीजें भी एग्जाम सेंटर में अलाउड नहीं हैं. कोशिश करें कि जितना कम सामान हो, उतना अच्छा है.
  • खाने-पीने की चीजें, पैक्ड फूड या सामान्य पानी की बोतल ले जाने से बचें. केवल ट्रांसपेरेंट बोतल ही अनुमति में आती है.
  • एग्जाम स्टाफ के साथ सहयोग करें और सभी निर्देशों का पालन करें. इससे आपका एग्जाम बिना किसी परेशानी के पूरा होगा.

NEET UG 2026 NTA की गाइडलाइंस

बायोमैट्रिक को लेकर नया नियम

अगर किसी वजह से आपका बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, तब भी आपको एग्जाम देने से नहीं रोका जाएगा. यानी आपकी एंट्री और परीक्षा दोनों जारी रहेंगे. बायोमैट्रिक फेल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे मशीन में तकनीकी खराबी, आपकी फिंगरप्रिंट ठीक से स्कैन न होना, इंटरनेट या UIDAI कनेक्टिविटी की दिक्कत, या फिर किसी फिजिकल समस्या की वजह से वेरिफिकेशन में परेशानी आना.

अगर बायोमैट्रिक में दिक्कत आती है, तो भी आपको एग्जाम सेंटर में एंट्री दी जाएगी. इसके बाद आप एक अंडरटेकिंग फॉर्म भरेंगे, जो सेंटर सुपरिटेंडेंट की निगरानी में होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि एग्जाम के दौरान आपको बायोमैट्रिक प्रक्रिया के लिए परेशान नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: NEET UG के लिए कैसे भरें OMR Sheet, देखें स्मार्ट तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >