NEET UG 2026 Burqa Rules: राजस्थान के अजमेर सेंटर पर हुए विवाद के बाद छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. छात्रा कुलसुम बानो का कहना है कि एनटीए बुरका पर पाबंदी नहीं लगाता है. ऐसे में आइए समझते हैं कि नीट यूजी (NEET UG 2026) जैसी नेशनल लेवल की परीक्षा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का नियम क्या है.
NEET UG 2026 Burqa Rules: क्या है बुरका का नियम?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट यूजी एग्जाम (NEET UG 2026) के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है. ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर एग्जाम इन्फॉर्मेशन करके पीडीएफ शेयर किया गया है. इस पीडीएफ के अनुसार तय किए गए नीट यूजी परीक्षा ड्रेस कोड नियम नीचे देख सकते हैं-
- NEET परीक्षा में भारी कपड़े और लंबे बाजू (Full Sleeves) वाले कपड़े पहनना बेहतर नहीं माना गया है.
- लेकिन अगर कोई उम्मीदवार सांस्कृतिक, पारंपरिक या धार्मिक कारणों से ऐसे कपड़े (बुर्का, हिजाब, पगड़ी, धार्मिक टोपी) पहनकर आता है, तो उसे परीक्षा केंद्र पर अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले यानी दोपहर 12:30 बजे तक पहुंचना होगा.
- इससे सुरक्षा जांच आराम से हो सकेगी और उम्मीदवार को जल्दबाजी या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
- NTA का कहना है कि ऐसे उम्मीदवारों की अच्छी तरह से जांच (Frisking) करनी पड़ती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षा की पवित्रता बनी रहे और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल का सामान अंदर न ले जाया जाए.
NTA Exam Information for NEET UG Exam 2026
NTA ने बुर्का, हिजाब, पगड़ी या अन्य धार्मिक पहनावे पर कोई सीधा प्रतिबंध नहीं लगाया है. ऐसे कपड़े पहनकर परीक्षा दी जा सकती है, लेकिन उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचकर सुरक्षा जांच पूरी करानी होगी.
छात्रा ने जताई नाराजगी
लड़कियों के लिए नियम
NTA का मानना है कि NEET UG 2026 परीक्षा में नकल न हो और सभी उम्मीदवारों के लिए नियम एक जैसे हों, इसलिए सुरक्षा जांच जरूरी है. लेकिन लड़कियों की जांच करते समय उनकी प्राइवेसी और सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा. महिला उम्मीदवारों की फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) किसी खुले स्थान पर नहीं होगी. उनकी जांच बंद कमरे या पर्दे से ढकी अलग जगह (Closed Enclosure) में की जाएगी. सबसे महत्वपूर्ण बात, महिला उम्मीदवारों की जांच केवल महिला स्टाफ ही करेगी.
यह भी पढ़ें: बुरका नहीं उतारूंगी… NEET UG सेंटर में नहीं मिली एंट्री, 18 साल की कुलसुम का छलका दर्द
