NEET PG 2024 Admit Card: नीट पीजी का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

NEET PG 2024 Admit Card: नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड आज, 8 अगस्त को जारी किए जाएंगे. हालांकि, अधिकारियों की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीदवार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

NEET PG 2024 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 8 अगस्त, 2024 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2024 के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जानी है और एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे. इस साल, करीब 2.5 लाख उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे. जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET PG 2024 ADMIT CARD कल होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

 UPTAC 2024 Counselling Dates Revised यहां से चेक करें नया शेड्यूल

कैसे डाउनलोड करें नीट पीजी का एडमिट कार्ड ?

NBSE की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.

NEET PG 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर जाएं.

स्क्रीन पर एक विंडो दिखाई देगी.

लॉगिन पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें.

NEET PG 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

भविष्य के संदर्भ के लिए NEET PG 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें.

नीट पीजी परीक्षा कब है ?

एनबीई 11 अगस्त, 2024 को नीट पीजी आयोजित करेगा. परीक्षा पहले 23 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जानी थी. परीक्षा 11 अगस्त, 2024 को दो शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह 7 बजे और दोपहर की शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा.

UPTAC 2024 Counselling Dates Revised यहां से चेक करें नया शेड्यूल

NCERT की पाठ्य पुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना को हटाने के आरोप आधारहीन, बोले धर्मेंद्र प्रधान- इन चीजों को दे रहा एनसीईआरटी महत्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >