MP Board Exam Date 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए द्वितीय परीक्षा (Second Exam) 2026 की डेट जारी कर दी है. स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी इस शेड्यूल के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 3 जून 2026 से शुरू होंगी.
MP बोर्ड ने जारी किया नोटिस
स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश ने X अकाउंट पर एक नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी. इस नोटिस में लिखा है, कक्षा 9वीं, 11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से शुरू होगी. कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 3 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 3 जून से 13 जून 2026 तक चलेंगी. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो इससे पहले वाले चरण में शामिल हुए थे. लेकिन अपना नंबर सुधारना चाहते हैं.
MP Board Second Exam 2026: क्या है ये सेकेंड एग्जाम का कॉन्सेप्ट?
MP बोर्ड द्वारा आयोजित यह द्वितीय परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो पहली परीक्षा में सफल नहीं हो पाए या अपने अंकों को बेहतर करना चाहते हैं. इससे छात्रों को एक और अवसर मिलता है ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और अगली कक्षा में प्रमोट हो सकें. इससे स्टूडेंट्स पर प्रेशर भी नहीं पड़ता.
छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा की तैयारी समय रहते पूरी करें
एडमिट कार्ड और स्कूल से मिली जानकारी को ध्यान से चेक करें
परीक्षा केंद्र और समय का विशेष ध्यान रखें
केवल बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल पर ही भरोसा करें
कहां देखें पूरी डेटशीट?
छात्र MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी डेटशीट और सब्जेक्ट वाइज परीक्षा डेट्स चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, अपने स्कूल से भी संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं.
MP बोर्ड की यह पहल छात्रों को दूसरा मौका देकर उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम है. ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी करें.
यह भी पढ़ें- BSE Odisha 10th Result 2026: आज जारी होगा ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानिए कहां करना है चेक
