JEE Main सेशन 2 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

JEE Main Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से दो दिन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हुआ है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

JEE Main Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 को लेकर अपडेट सामने आया है. दरअसल, NTA ने JEE Main Session 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू की है. जिन छात्रों ने पहले से ही JEE Main 2026 Session 1 के लिए आवेदन किया था और अब सेशन 2 में भी परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. ऐसे उम्मीदवार अपने पुराने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं.

JEE Main Session 2 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main Session 2 Registration या Login लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर पहले से आवेदन किया है तो एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • इसके बाद परीक्षा का पेपर, माध्यम और एग्जाम सिटी चुनें.
  • अब पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आखिर में परीक्षा फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.

JEE Main Session 2 Application यहां डायरेक्ट अप्लाई करें.

JEE Main 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 रात 9 बजे तक तय की गई थी. वहीं परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 25 फरवरी ही थी. जिन छात्रों से आवेदन छूट गया था उनके लिए 12 और 13 मार्च को रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोली गई है.

कब होगी परीक्षा?

JEE Main Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. इसका रिजल्ट भी अप्रैल महीने में ही जारी हो सकता है. JEE Main सेशन 2 रिजल्ट जारी होने के बाद जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: NTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट भरें फॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >