JEE Main सेशन 2 का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Admit Card OUT: जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Main Session 2 Admit Card OUT: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी ही जारी हो गई थी. अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा.

JEE Main Session 2 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main Session 2 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
  • अब लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें.

JEE Main Session 2 Admit Card Download Here

NTA ने दी जानकारी

इन बातों का रखें ध्यान

JEE Main Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक कर लें.

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ लेकर जाना होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है. एडमिट कार्ड में दी गई सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: IIT गुवाहाटी ने जारी किया GATE 2026 का कटऑफ, ऐसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >