जेईई मेन फॉर्म में सुधार करने का आखिरी मौका, इन डिटेल्स को नहीं कर पाएंगे चेंज

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के फॉर्म में करेक्शन के लिए NTA की ओर से 27-28 फरवरी 2026 का समय तय किया गया है. आइए, जानते हैं कि फॉर्म में क्या-क्या करेक्शन कर सकते हैं.

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर का रिजल्ट जारी हो चुका है. ऐसे कैंडिडेट्स जो अपने स्कोर से खुश नहीं हैं, वे दूसरे सेशन के लिए अप्लाई कर रहे हैं. आज जेईई मेन सेशन 2 के फॉर्म में एडिट करने की लास्ट डेट है. जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन 25 फरवरी 2026 से किए जा रहे हैं.

तय समय में कर लें फॉर्म में करेक्शन

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के फॉर्म में करेक्शन के लिए NTA की ओर से 27-28 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) का समय तय किया गया है. तय समय में फॉर्म में सुधार कर लें.

कैसे करें फॉर्म में सुधार?

  • उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर जेईई मेन सेशन 2 फॉर्म सेक्शन में जाएं.
  • लॉगिन करें और फॉर्म में सुधार करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर दें.

फॉर्म में क्या-क्या सुधार कर सकते हैं?

  • पेपर/कोर्स (Paper 1, Paper 2A, 2B)
  • प्रश्न पत्र का मीडियम
  • परीक्षा शहर का ऑप्शन
  • स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी
  • कक्षा 10वीं-12वीं की शैक्षणिक जानकारी
  • जेंडर
  • कैटेगरी / PwD स्टेटस
  • पहचान पत्र का विवरण (कुछ मामलों में)

क्या-क्या सुधार नहीं कर सकते हैं?

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थायी और वर्तमान पता
  • इमरजेंसी संपर्क विवरण
  • अपलोड की गई फोटो

नोट: कुछ बदलावों पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

अप्रैल में होगी परीक्षा

NTA के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

यह भी पढ़ें- इस IIIT में CS के लिए कितनी रैंक चाहिए? 1 करोड़ 45 लाख का शानदार प्लेसमेंट!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >