कुछ ही देर में आने वाला है झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां करें सबसे पहले चेक

JAC Board 12th Result 2026: जैक बोर्ड एक घंटे तक में 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे jacresults.com पर देख सकते हैं.

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है. DigiLocker पर इसके संकेत मिले हैं. झारखंड बोर्ड एक ही साथ तीनों स्ट्रीम (कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स) के परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे jacresults.com और अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके अलावा, छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे.

DigiLocker पर मिला अपडेट

जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट के जारी होने का संकेत DigiLocker पर मिला. DigiLocker ने X पर ट्वीट किया है. रिजल्ट जल्द आने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची की कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जाएगा. छात्र तैयार रहें और अपना रिजल्ट DigiLocker पर कभी भी, कहीं से भी आसानी से चेक कर सकते हैं. 

साथ ही DigiLocker ने रजिस्ट्रेशन का लिंक भी एक्टिव कर दिया है. सभी स्टूडेंट्स अभी से रजिस्ट्रेशन कर लें ताकि रिजल्ट आते ही इसे चेक कर सकें. 

कैसे चेक करें JAC Board 12वीं रिजल्ट?

  • सबसे पहले JAC बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

जरूरी डिटेल्स रखें तैयार

  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • रजिस्ट्रेशन नंबर

टॉपर्स और पास प्रतिशत पर नजर

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत भी जारी करेगा. हर साल की तरह इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि किस स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें- साइंस, मैथ्स छोड़िए, 12वीं के बाद करें ये क्रिएटिव कोर्स, चमक जाएगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >