IGNOU June 2026 TEE Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार यह रजिस्ट्रेशन खास तौर पर e-VidyaBharti प्लेटफॉर्म से जुड़े छात्रों के लिए खोला गया है. IGNOU की टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के आधार पर उनका रिजल्ट तैयार होता है. ऐसे में ये परीक्षा छात्रों के लिए बहुत जरूरी है.
कब है लास्ट डेट?
IGNOU ने e-VidyaBharti छात्रों के लिए जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. कैंडिडेट्स 15 जून तक अपने परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं.
किन छात्रों के लिए है यह रजिस्ट्रेशन?
- e-VidyaBharti से जुड़े छात्र
- IGNOU के विभिन्न कोर्सेज में रजिस्टर छात्र
- TEE जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स
जून से जुलाई के बीच में होगी परीक्षा
e-VidyaBharti छात्रों के लिए टर्म-एंड परीक्षा (TEE) 22 जून से 12 जुलाई 2026 के बीच रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपने संबंधित Samarth Student Portal के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा.
ABC ID जरूर बनाएं
IGNOU ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा फॉर्म भरते समय अपना Academic Bank of Credits (ABC ID) जरूर बनाएं. जिन छात्रों का ABC ID नहीं होगा, उनके रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है और उनके मार्क्स ABC सिस्टम या DigiLocker में नहीं दिखेंगे. इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए ABC ID बनाना जरूरी कर दिया है,
क्या है आवेदन प्रक्रिया?
छात्रों को परीक्षा शुल्क और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी IGNOU के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही अप्लाई कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.
IGNOU जून 2026 TEE परीक्षा फीस
IGNOU द्वारा जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए परीक्षा फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों से कोर्स के अनुसार परीक्षा शुल्क लिया जाता है-
- थ्योरी (Theory) कोर्स: 200 रुपये प्रति कोर्स
- प्रैक्टिकल / प्रोजेक्ट / असाइनमेंट आधारित कोर्स- 300 से 500 रुपये प्रति कोर्स (कोर्स के प्रकार के अनुसार अलग-अलग)
यह भी पढ़ें- JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से
