ICAI CA Exam September 2025: सीए सितंबर सेशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

ICAI CA Exam September 2025: सीए मई सेशन का रिजल्ट रविवार को जारी हो गया. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल के साथ-साथ इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट भी जारी किया गया. मई सेशन का रिजल्ट जारी होने के बाद ICAI की तरफ से सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ICAI CA Exam September 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI ने मई 2025 सेशन का रिजल्ट हाल ही में रविवार को जारी कर दिया है. इसमें सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन प्रोग्राम के नतीजे शामिल हैं. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ICAI ने सितंबर 2025 में होने वाली सीए परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ICAI CA September Exam ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.
  • एग्जाम रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • मांगी गई जानकारी सही-सही भरें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें.
  • भविष्य के लिए एप्लीकेशन का प्रिंट जरूर निकालें.

ICAI CA Exam September 2025: सितंबर में कब होगी परीक्षा?

ICAI की तरफ से सितंबर में होने वाली सीए परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है. सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को होंगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएंगी.

इंटरमीडिएट कोर्स के लिए ग्रुप 1 की परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को होंगी और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 सितंबर को तय की गई हैं. सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएंगी. उम्मीदवारों को समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.

ये भी पढ़ें: CA Topper दोस्तों ने दी फीस, बिहार के बेटे ने सीए फाइनल में गाड़ा झंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >