ICAI सीए जनवरी परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे देखें

ICAI 2026 Exam Dates: ऐसे छात्र जो सीए परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए काम की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए 2026 जनवरी में होने वाले फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं. यहां देखें पूरी जानकारी.

ICAI 2026 Exam Dates: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए 2026 जनवरी में होने वाले फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए काम की खबर है. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं. 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्सेज की परीक्षा तारीखें जारी कर दी हैं. परीक्षा 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 24 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी. 

ICAI 2026 Exam Dates: यहां देखें परीक्षा की तारीख 

CA Final

ग्रुप I: 5, 7, 9 जनवरी

ग्रुप II: 11, 13, 16 जनवरी

CA Intermediate

ग्रुप I: 6, 8, 10 जनवरी

ग्रुप II: 12, 15, 17 जनवरी

CA Foundation

18, 20, 22 और 24 जनवरी

पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक

पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

परीक्षा शेड्यूल के अनुसार छात्र अपनी तैयारी की रणनीति तय कर सकते हैं. परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र और गाइडलाइन्स आगे जारी की जाएंगी. एडमिट कार्ड परीक्षा के 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा. 

ICAI CA Exam Dates Steps To Check: इस तरह चेक करें एग्जाम डेट्स 

  • सबसे पहले icai.org टाइप करें और वेबसाइट खोलें. 
  • होमपेज पर संबंधित परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा. 
  • इसे डाउनलोड कर लें 

यह भी पढ़ें- UGC ने दिया छात्रों को झटका! Yoga और Hospitality कोर्स के ऑनलाइन लर्निंग पर लगी रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >