CUET PG Answer Key 2026: NTA ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक मीम शेयर करते हुए लिखा, “बच्चा है तू मेरा”, जो हाल में चर्चा में रही धुरंधर फिल्म के डायलॉग से प्रेरित बताया जा रहा है. इस पोस्ट के जरिए एजेंसी ने उम्मीदवारों को CUET PG Answer Key 2026 जारी होने की जानकारी दी. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और छात्रों ने इस पर खूब प्रतिक्रिया दी.
NTA की पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन
NTA के इस मीम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर छात्रों का ध्यान खींच लिया. कई अभ्यर्थियों ने इसे एजेंसी का “फ्रेंडली और रिलेटेबल” तरीका बताया, जबकि कुछ लोग सरकारी परीक्षा एजेंसी के इस अंदाज से हैरान भी नजर आए. हालांकि इतना तय है कि CUET PG Answer Key 2026 इस बार सिर्फ आंसर की नहीं बल्कि अपने अनोखे प्रमोशन स्टाइल की वजह से भी चर्चा में है.
CUET PG Answer Key पर रिस्पॉन्स शीट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2026 की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और आंसर की चेक कर सकते हैं.
किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है तो वह 14 अप्रैल तक चैलेंज दर्ज करा सकता है. इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. निर्धारित समयसीमा के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
CUET PG 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जल्द से जल्द अपनी आंसर की डाउनलोड करें और यदि जरूरत हो तो समय रहते आपत्ति दर्ज कराएं. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही CUET PG 2026 Result घोषित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: JEE Main 2026 सेशन 2 की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
