अच्छी रही CDS और NDA परीक्षा में उपस्थिति, जानिए कैसा रहा पेपर

CDS And NDA Exam: यूपीएससी की ओर से आयोजित सीडीएस, एनडीए और नौसेना अकैडमी परीक्षा में इस बार झारखंड सहित देशभर में अच्छी उपस्थिति दर्ज हुई. सीडीएस में करीब 61 प्रतिशत और एनडीए में 72 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए. अभ्यर्थियों ने एनडीए के गणित पेपर को कठिन और सीडीएस परीक्षा को औसत स्तर का बताया.

CDS And NDA Exam: बीते रविवार को देश भर में सीडीएस परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से किया जाता है. वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भी रविवार यानी कि 14 सितंबर 2025 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया. सीडीएस परीक्षा में करीब 61 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए. वहीं एनडीए और नौसेना अकैडमी की परीक्षा में उपस्थिति लगभग 72 प्रतिशत रही. 

CDS And NDA Exam: एनडीए परीक्षा दो शिफ्ट में 

बीते रोज दोनों ही परीक्षाएं सुचारू रूप से पूरी हुईं. एनडीए की परीक्षा दो पाली में और सीडीएस की परीक्षा तीन पाली में कराई गई. एनडीए की परीक्षा से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए. 

CDS And NDA Paper Analysis: परीक्षार्थियों ने दिया फीडबैक 

प्रभात खबर रांची एडिशन के अखबार में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, पटना से परीक्षा देने आए सास्वत ने बताया कि गणित का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा. हालांकि, सामान्य योग्यता के सवाल सामान्य स्तर के थे. वहीं आदित्य ने कहा कि गणित के कुछ सवालों को हल करने में काफी समय लग गया, जिसके कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया. उनका कहना था कि पेपर की लंबाई और सवालों की गहराई ने परीक्षा को कठिन बना दिया.

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट को लेकर भी कई अभ्यर्थियों ने अपनी राय रखी. आदित्य और अन्य छात्रों ने कहा कि इसमें भूगोल और इतिहास से पूछे गए सवाल थोड़े कठिन थे. हालांकि, अंग्रेजी के सवाल अपेक्षाकृत आसान रहे और इससे पेपर का संतुलन बना रहा.

वहीं सीडीएस परीक्षा को लेकर अधिकांश छात्रों ने इसे औसत स्तर का बताया. उम्मीदवार नीरज ने कहा कि कुछ प्रश्न पिछले सत्र की तुलना में अलग प्रकार के थे. उनका कहना था कि सवालों का पैटर्न कुछ हद तक बदलता हुआ दिखाई दिया, जिससे परीक्षा का स्तर और चुनौतीपूर्ण हो गया.

CDS And NDA Exam Result: रिजल्ट का इंतजार 

कुल मिलाकर, परीक्षाओं के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि एनडीए का गणित पेपर कठिनाई स्तर पर भारी रहा, जबकि सीडीएस परीक्षा औसत रही. अब छात्रों क�� निगाहें परिणाम पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- डिलीवरी बॉय से Deputy Collector तक का सफर, पत्नी और दोस्त के साथ से बिखेरी सफलता की चमक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >