बर्बाद हो जाएगा साल, एक ही दिन 3 बड़ी परीक्षाओं की डेट, परेशान हैं छात्र

JET VS KVS Exam Date: प्राइमरी टीचर म्यूजिक, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और प्रिंसिपल जैसे पद के लिए केवीएस 29 मार्च को परीक्षा आयोजित कर रहा है. इसी दिन JET परीक्षा भी होगी.

JET VS KVS Exam Date: रांची समेत पूरे झारखंड के अभ्यर्थियों के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS) और झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) की लिखित परीक्षा एक ही दिन 29 मार्च को तय कर दी गई है. बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है और लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं. लेकिन परीक्षा की डेट टकराने के कारण वे किसी एक ही परीक्षा में शामिल हो पाएंगे. इससे स्टूडेंट्स और अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है.

KVS के अहम पद पर भर्ती के लिए 29 मार्च को है परीक्षा

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की कई अहम पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें प्राइमरी टीचर (PRT), प्राइमरी टीचर म्यूजिक, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और प्रिंसिपल जैसे पद शामिल हैं. इन पदों के लिए देशभर के हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे हैं.

NVS की भी भर्ती परीक्षा इसी दिन

इसी दिन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा भी निर्धारित की गई है. NVS की परीक्षा के लिए भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने KVS और NVS दोनों परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरा है.

जेट की तारीख दोनों परीक्षा से टकराई

इसके अलावा झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) भी 29 मार्च को ही आयोजित की जानी है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उनके सामने यह दुविधा खड़ी हो गई है कि वे किस परीक्षा में शामिल हों.

एक ही दिन तीनों परीक्षा से परेशान हैं स्टूडेंट

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे काफी समय से इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सभी में शामिल होना चाहते थे. लेकिन एक ही दिन परीक्षा होने से उन्हें मजबूरी में किसी एक परीक्षा को छोड़ना पड़ सकता है.

स्टूडेंट्स और अभ्यर्थियों ने संबंधित संस्थाओं से मांग की है कि परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जाए, ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबर मौका मिल सके और वे अपनी तैयारी के अनुसार परीक्षा दे सकें. उनका कहना है कि अगर डेट में बदलाव किया जाता है तो इससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में जंग का असर, CBSE ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >