RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए CBT 1 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाना होगा.
रेलवे की यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित तरीके से होगी. इसलिए जिन उम्मीदवारों की परीक्षा आने वाली है, उन्हें समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए.
RRB NTPC Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर RRB NTPC CBT 1 Admit Card 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
- अब उस लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा.
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
RRB NTPC CBT 1 Exam Admit Card 2026 Download Here
16 से 27 मार्च तक होगी परीक्षा
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी. यह परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी यानी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में सवाल हल करने होंगे.
परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें.
रेलवे बोर्ड ने इससे पहले 7 मार्च को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी थी. इस स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को यह जानकारी मिल गई थी कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को होगी.
यह भी पढ़ें: CBSE का नया नियम, अब नकल करना पड़ेगा महंगा, नहीं जुड़ेंगे मार्क्स
