CBSE New Notice Exam Cancellation: मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रहे तनावपूर्ण हालात का असर अब पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने एक नया नोटिस जारी कर कुछ देशों में होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है. यह फैसला वहां की स्थिति को देखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों को ध्यान में रखा जा सके.
बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में पढ़ने वाले छात्रों के लिए होने वाली परीक्षाएं अब नहीं होंगी. इन देशों में 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली CBSE क्लास 12 की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.
किन देशों में रद्द हुई CBSE की परीक्षाएं?
CBSE के नोटिस के अनुसार जिन देशों में परीक्षाएं रद्द की गई हैं उनमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. इन देशों के CBSE से जुड़े स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह फैसला लागू होगा.
CBSE New Notice: सीबीएसई की नोटिस
16 मार्च से 10 अप्रैल तक की परीक्षाएं रद्द
CBSE के सर्कुलर के अनुसार 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली सभी क्लास 12 बोर्ड परीक्षाएं अब आयोजित नहीं की जाएंगी. यानी इस दौरान जिन विषयों की परीक्षा तय थी, वे अब नहीं होंगी.
बोर्ड ने यह भी बताया है कि इससे पहले जो परीक्षाएं स्थगित की गई थीं, उन्हें भी अब पूरी तरह से रद्द माना जाएगा. इससे पहले 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च को भी इस मामले में अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए थे.
CBSE ने अपने नोटिस में यह भी कहा है कि इन देशों में पढ़ने वाले क्लास 12 के छात्रों का रिजल्ट किस तरह घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी. यानी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया और तरीका अलग से बताया जाएगा.
यह भी पढ़ें: CBSE का नया नियम, अब नकल करना पड़ेगा महंगा, नहीं जुड़ेंगे मार्क्स
