BPSC 71वीं कंबाइंड मेंस परीक्षा 25 अप्रैल से, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

BPSC 71st Mains Exam Date: बिहार में 71वीं कंबाइंड मेंस में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की डेट आ गई है. उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

BPSC 71st Mains Exam Date: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी Bihar Public Service Commission की 71वीं कंबाइंड मेंस परीक्षा का इंतजार अब खत्म हो गया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. मेंस परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी.

सबसे जरूरी बात ये है कि एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा. बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करना बेहद जरूरी है.

BPSC 71st Mains एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BPSC 71st Mains Admit Card का लिंक दिखेगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

BPSC की ओर से जारी नोटिस

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जून 2025 से शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की गई थी. प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी. अब मेंस परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2026 तक कराई जाएगी.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें जनरल वर्ग के लिए 570 पद, EWS के लिए 123, EBC के लिए 188, BC के लिए 160, BC Female के लिए 34, SC के लिए 165 और ST के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: टॉप रैंक से शानदार प्लेसमेंट तक, जानें IIT कानपुर का कटऑफ और एडमिशन डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >