BOB LBO Admit Card 2025 OUT: लोकल बैंक ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

BOB LBO Admit Card 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह दस्तावेज परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे समय रहते सुरक्षित रखना चाहिए.

BOB LBO Admit Card 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा (BOB LBO Admit Card) में प्रवेश पाने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते इसे डाउनलोड कर लेना चाहिए.

BOB LBO Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.inपर जाएं.
  • होमपेज पर Career सेक्शन में जाएं और BOB LBO Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें.

Bank of Baroda LBO Admit Card 2025 Download Here

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने का प्रमाण पत्र होता है. इसमें परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय, शिफ्ट और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी होती है. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी दिखाना अनिवार्य होगा.

कब होगी परीक्षा?

लोकल बैंक ऑफिसर की भर्ती परीक्षा 06 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2500 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह परीक्षा सुनहरा अवसर है. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, ऐसे में प्रतियोगिता का स्तर भी ऊंचा रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: Success Story: “तुम Google के लायक नहीं हो”- इंटरव्यू में मजाक उड़ाने वालों को लड़की ने Google में नौकरी पाकर दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >