अब बोर्ड परीक्षा में भी ले जाना होगा पहचान पत्र, इस राज्य ने की पहल

UK Board Exam 2026: हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले 8 स्टूडेंट्स के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे. अब बोर्ड ने परीक्षा में आईडी प्रूफ लाने का आदेश जारी किया है.

UK Board Exam 2026: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड के साथ ही पहचानपत्र भी ले जाना होगा. हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले 8 स्टूडेंट्स के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने अब फैसला लिया है कि बोर्ड परीक्षा में बिना आईडी प्रूफ के इंट्री नहीं मिलेगी. आईडी प्रूफ वैलिड और फोटो वाली होनी चाहिए. 

आईडी प्रूफ नहीं तो एग्जाम सेंटर रोक दिए जाएंगे स्टूडेंट्स

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है कि एग्जाम सेंटर पर कड़ी चेकिंग की जाएगी. अगर किसी स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर जरा भी शक होता है तो उसके आईडी प्रूफ को चेक किया जाएगा. पहचान पत्र नहीं होने पर स्टूडेंट्स को एग्जाम देने की परमिशन नहीं मिलेगी. 

कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) डेटशीट 2026 

  • 23 फरवरी 2026 -हिंदुस्तानी संगीत / टाइपिंग
  • 24 फरवरी 2026 -हिंदी
  • 27 फरवरी 2026 -मैथ्स 
  • 28 फरवरी 2026- होम साइंस, उर्दू हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन)
  • 07 मार्च 2026 -साइंस 
  • 09 मार्च 2026-पंजाबी, बांग्ला, इंग्लिश 
  • 11 मार्च 2026- सोशल साइंस 
  • 12 मार्च 2026- उर्दू
  • 14 मार्च 2026 -इंग्लिश 
  • 16 मार्च 2026- संस्कृत
  • 17 मार्च 2026 -रंजन कला, व्यावसायिक तत्व, खाता बही और लेखाशास्त्र 

वहीं 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक है. पहले दिन ड्रॉइंग और पेंटिंग की परीक्षा है.

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद इस तरह बनें टॉप डेटा एनालिस्ट, पाएं लाखों की सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >