Bihar Police CSBC Exam 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं के लिए सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आपने भी प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के पदों के लिए फॉर्म भरा था, तो बोर्ड ने एग्जाम डेट जारी कर दिया है. इस बार कुल 4,128 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. कैंडिडेट्स CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर इस भर्ती से रिलेटेड डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइमिंग
| परीक्षा की तारीख और दिन | शिफ्ट (Shift) | परीक्षा का समय (Exam Timing) | रिपोर्टिंग का समय (Reporting Time) |
| 14-06-2026 | मॉर्निंग | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक |
| 14-06-2026 | आफ्टरनून | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक | दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक |
| 17-06-2026 | मॉर्निंग | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | सुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक |
| 17-06-2026 | आफ्टरनून | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक | दोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक |
Bihar Police CSBC Exam 2026 Details Check Here
Bihar Police CSBC Exam 2026: वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | कुल वैकेंसी |
| जेल वार्डर (कक्षपाल) | 2,417 पद |
| मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable) | 1,603 पद |
| चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) | 108 पद |
| कुल पद | 4,128 |
एग्जाम पैटर्न
- इस परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे.
- एग्जाम 100 नंबर की होगी यानी हर सही जवाब का 1 नंबर मिलेगा.
- आपको पेपर सॉल्व करने के लिए पूरे 2 घंटे का समय दिया जाएगा.
- सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए आप सारे सवालों के जवाब दे सकते हैं.
- सवाल 10वीं (मैट्रिक) स्तर के होंगे, जिसमें हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स और सोशल साइंस से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाएंगे.
यह भी पढ़ें: 4 साल का इंतजार खत्म, UP TGT के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा
