बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी

Bihar Board Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अब स्टूडेंट्स के पास अप्लाई करने के लिए 30 सितंबर 2026 तक का समय है.

Bihar Board Exam Form 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके लिए ये अच्छा मौका है. फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 कर दी गई है. हालांकि, इस डेट तक फॉर्म भर दें.

30 सितंबर तक भरें परीक्षा फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 कर दी गई है. छात्र अपने संबंधित स्कूल या कॉलेज के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, intermediate.biharboardonline.com

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा यानी कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, exam.biharboardonline.org

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

जिन छात्रों का परीक्षा फॉर्म अभी तक नहीं भरा गया है, वे लास्ट डेट का इंतजार न करें. 30 सितंबर 2026 से पहले संबंधित स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर परीक्षा फॉर्म भर दें. परीक्षा फॉर्म भरते समय नाम, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी जानकारी को ध्यान से जांच लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म कैसे भरें?

सबसे पहले बिहार बोर्ड की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. स्कूल/कॉलेज से मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. परीक्षा फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें. फोटो और साइन समेत जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, यदि मांगे जाएं. भरी गई जानकारी को अच्छी तरह जांच लें. निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी रसीद/प्रिंटआउट सेव कर लें.

ये भी पढ़ें: UPSC NDA, NA और CDS 2 परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >