DUSU में करना है वोटिंग तो जान लें ये जरूरी नियम, बिना ID के नहीं मिलेगी एंट्री

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में के लिए वोटिंग होने वाली है. इस चुनाव में केवल वही स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास DU का ID है. इसी के साथ और भी कई नियम का पालन करना होगा.

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. 18 सितंबर 2026 को वोटिंग होगी, जबकि 19 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और मतदान केंद्र पर प्रवेश से पहले छात्रों की पहचान की जांच की जाएगी.

बिना पहचान पत्र के नहीं मिलेगा प्रवेश

वोटिंग के लिए छात्रों को अपना वैलिड यूनिवर्सिटी ID कार्ड साथ रखना होगा. पहचान पत्र के बिना मतदान की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, पहले वर्ष के छात्रों के लिए फीस रसीद, बोनाफाइड सर्टिफिकेट और सरकारी ID जैसे ऑप्शन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर अनुमति देने की व्यवस्था बताई गई है.

9 सितंबर तक एडमिशन लेने वाले छात्र ही वोट दे सकेंगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में वही छात्र मतदान कर सकेंगे, जिन्होंने 9 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है. इसलिए छात्रों को वोटिंग से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए.

कॉलेजों में बढ़ाई गई सुरक्षा

चुनाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है. महिला कॉलेजों में महिला पुलिसकर्मियों की भी व्यवस्था रहेगी. क्राउड को कंट्रोल करने और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: उरलाना कलां की महक Rank 10 लाकर बनीं DSP, बिना कोचिंग क्रैक किया PCS

वोटिंग के लिए जरूरी सुविधाएं भी रहेंगी

मतदान केंद्रों पर छात्रों की सुविधा के लिए पानी, छांव और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से मतदान के दौरान नियमों का पालन करने और जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लाने की अपील की है.

17 सितंबर को कॉलेज पहुंचेंगी EVM

चुनाव के लिए EVM 17 सितंबर को संबंधित कॉलेजों में पहुंचाई जाएंगी. मतदान खत्म होने के बाद EVM को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा. 19 सितंबर को यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम में वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी अपने पहले इंटरव्यू में कर रहे हैं ये गलती? Gen Z जरूर देखें ये खास टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >