DU BTech स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल जारी, इस तारीख तक पूरी करें एडमिशन प्रक्रिया

DU BTech Spot Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी ने बीटेक स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

DU BTech Spot Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BTech Spot Admission Round-1 का संशोधित शेड्यूल जारी किया है. जिन अभ्यर्थियों ने स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं.

स्पॉट राउंड में सीट पाने वाले कैंडिडेट्स को तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी. निर्धारित समय तक किसी भी चरण को पूरा नहीं करने पर अलॉटेड सीट कैंसिल भी हो सकती है. 

ये रहा संशोधित शेड्यूल

  • स्पॉट एडमिशन राउंड-1 सीट आवंटन: 6 अगस्त 2026
  • अलॉटेड सीट स्वीकार करने का समय: 6 अगस्त (शाम 4:59 बजे) से 9 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
  • डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और एप्लीकेशन वेरीफिकेशन: 6 अगस्त से 10 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
  • एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 11 अगस्त 2026 (शाम 4:59 बजे तक)

ये भी पढ़ें: KVS, NVS और EMRS टियर-2 रिजल्ट अगस्त में होगा जारी, CBSE ने दी अपडेट

इन बीटेक कोर्सों में होता है एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक के कई लोकप्रिय इंजीनियरिंग कोर्स संचालित होते हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं. इन्हीं कोर्सों में खाली बची सीटों को भरने के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित किया जाता है. बाकि जानकारी नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं.

Delhi University Information Bulletin For BTech Admission 2026

समय सीमा का रखें विशेष ध्यान

विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें सबसे पहले अलॉटेड सीट स्वीकार करनी होगी. इसके बाद फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी आवेदन और डॉक्यूमेंट्स का ऑनलाइन वेरीफिकेशन करेगी. वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद ही कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे.

अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर सीट स्वीकार नहीं करता या फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी अलॉटेड सीट कैंसिल की जा सकती है. ऐसे में सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी हर समय सीमा का ध्यान रखें और नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी इन 2 कॉलेज में 12वीं के आधार पर मिलेगा एडमिशन, क्या बदल गया है नियम?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >