CUET PG 2024: एनटीए ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल, यहां से करें चेक

CUET PG 2024: एनटीए ने परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज पेपर का शेड्यूल जारी कर दिया है.परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सात मार्च को जारी कर दिया जायेगा.

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाएगा. एनटीए ने परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज पेपर का शेड्यूल जारी कर दिया है.सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा. एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी पोस्ट ग्रेजुएशन (सीयूईटी पीजी) का विषयवार शेड्यूल pgcuet.samarth.ac.in पर जारी कर दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 11 मार्च से शुरू होने वाली सीयूइटी पीजी 2024 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सात मार्च को जारी कर दिया जायेगा. एडमिट कार्ड वेबसाइट https://pgcuet.samarth.ac.in पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट मोड में ली जाएगी.

तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा

CUET PG 2024: देशभर के 179 यूनिवर्सिटियों में पीजी में एडमिशन CUET PG 2024 के स्कोर पर होगा. परीक्षा से सात दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 157 विषयों के लिए किया जाएगा. इस वर्ष सीयूईटी पीजी के लिए कुल 4,62,589 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सीयूइटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी. CUET PG की परीक्षा कुल 105 मिनट की होगी. परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी. सीयूईटी पीजी एग्जाम शिफ्ट टाइमिंग को लेकर डिटेल कैंडिडेट्स को उनके एडमिट कार्ड जारी होने पर मिलेगी. परीक्षा में सामान्य वर्ग में 22 विषय, भाषा में 41, विज्ञान में 30, मानविकी में 26, एमटेक, हायर साइंसेज में 12, आचार्य में 26 पेपर हैं. CUET PG 2024 से संबंधित सारी जानकारी pgcuet.samarth.ac.in या cuet.nta.nic.in पर आप चेक कर सकते हैं. पहले शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 बजे से 10.45 के बीच और दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर में 12.45 से 2.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. तीसरी शिफ्ट 4.30 से 6.15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी.

CUET PG 2024: डेटशीट

जारी शेड्यूल के अनुसार 20 मार्च को राजनीति विज्ञान, 13 मार्च को इंग्लिश, 11 मार्च को हिस्ट्री ऑफ आर्ट, 13 मार्च को हिस्ट्री, 14 मार्च को फिजिक्स, 21 मार्च को प्राचीन भारतीय इतिहास, 15 मार्च को केमिस्ट्री का एंट्रेंस होगी. यहां क्लिक कर आप पूरी डेटशीट देख सकते हैं. पेपर में कुल 75 मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न आएंगे. प्रश्न कुल 300 मार्क्स के होंगे. पेपर 1 घंटा 45 मिनट की होगी. सही जवाब के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा.

Also Read: NTA CUET UG REGISTRATION 2024: सीयूटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हुई शुरू, नोट कर लें ये जरूरी डेट्स

Also Read: JEE MAINS PAPER 2 RESULT 2024: आज जारी हो सकते हैं जेईई मेंस पेपर 2 के नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >