CLAT 2027 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. लॉ में ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई है और अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.
CLAT एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 3 अगस्त 2026 |
| आवेदन की लास्ट डेट | 31 अक्टूबर 2026 |
| CLAT 2027 परीक्षा | 6 दिसंबर 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
UG (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB)
- 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास.
- सामान्य/OBC/PWD/NRI वर्ग के लिए न्यूनतम 45% मार्क्स.
- SC/ST वर्ग के लिए न्यूनतम 40% मार्क्स.
- 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं.
PG (LLM)
- LLB या समकक्ष कानून की डिग्री.
- सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC/ST के लिए 45% मार्क्स आवश्यक.
CLAT परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं. नया रजिस्ट्रेशन करें. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाएं. आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें. आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें. फ्यूचर के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सेव कर लें.
CLAT स्कोर से कहां मिलेगा एडमिशन?
CLAT स्कोर के आधार पर देश के 27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) में UG और PG लॉ प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है. इसके अलावा कई निजी लॉ कॉलेज और अन्य संस्थान भी CLAT स्कोर को एक्सेप्ट करते हैं.
यह भी पढ़ें- IIM में पढ़ाई का सपना करें पूरा, कैट परीक्षा के लिए आज से शुरू आवेदन
