CBSE Big Update: सीबीएसई का बड़ा फैसला, अब सिर्फ Digilocker में मिलेगा ये डॉक्यूमेंट

CBSE Big Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा है कि अब छात्रों को माइग्रेशन नहीं दिया जाएगा. जी हां, अब उन्हें Digilocker से खुद ही माइग्रेशन डाउनलोड करना होगा. आइए, जानते हैं कि CBSE ने ये बड़ा फैस

CBSE Big Update: अगर आप सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा है कि अब से यानी कि 2025 के बाद से 10वीं-12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को हार्डकॉपी के रूप में माइग्रेशन सर्टिफिकेट (CBSE Migration Certificate) जारी नहीं किया जाएगा. CBSE ने कहा कि डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. साथ ही छात्रों को अब माइग्रेशन सर्टिफिकेट जुटाने के लिए ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी होगी. 

CBSE Big Update: सीबीएसई का बड़ा फैसला 

यह फैसला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के उस निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि CBSE जैसे बोर्ड्स द्वारा जारी डिजिटल डॉक्यूमेंट्स उच्च शिक्षण संस्थान जैसे कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एक्सेप्ट किए जाएंगे. वहीं अब CBSE माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा. 

पहले क्या होता था? 

इससे पहले तक CBSE बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन रिजल्ट के बाद मार्कशीट जारी किया जाता था. साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी जारी किया जाता है. साथ ही डिजिटल तरीके से भी ये सारे डॉक्यूमेंट्स जारी किए जाएंगे. लेकिन अब CBSE ने डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को लागू करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी नहीं जारी करने का फैसला लिया है. 

कब से होगा लागू? 

इस बदलाव को CBSE परीक्षा समिति ने मंजूरी दे दी है. ऐसे में 2025 के बाद से 10वीं-12वीं के बोर्ड स्टूडेंट्स पर ये नियम लागू होगा. ऐसा भी नहीं कि ये डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी. आप इसे हर जगह शेयर कर सकते हैं. 

क्या है DigiLocker? 

DigiLocker एक सरकारी प्लेटफॉर्म हैं, जहां सारे डॉक्यूमेंट्स को स्टोर किया जाता है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप कभी भी लॉगिन करके अपना सारा डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट पा सकत हैं. यह एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है. 

CBSE Migration Certificate Steps To Check: कैसे चेक करें माइग्रेशन सर्टिफिकेट? 

  • सबसे पहले Digilocker प्लेटफॉर्म पर जाएं (आप इसे प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं). 
  • इसमें मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें. 
  • अब ‘Issued Documents’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • यहां Issuers की लिस्ट से बोर्ड या समिति (यहां CBSE) को चुनें. 
  • अब अपना सर्टिफिकेट खोजें और इसे डाउनलोड कर लें. 
  • आप चाहें तो इसे प्रिंट कराकर कहीं शेयर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- CBSE का अलर्ट, कहा- जल्द जमा करें रजिस्ट्रेशन डिटेल, बचे हैं सिर्फ 3 दिन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >