बढ़ती बीमारियों के साथ बढ़ रही है X Ray Technician की डिमांड, जानें इस कोर्स के बारे में

X Ray Technician Course: अगर आपका NEET क्लियर नहीं हुआ है तो आपके लिए X-Ray Technician एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस कोर्स को 10वीं के बाद या 12वीं के बाद भी कर सकते हैं. हालांकि, ज्यादातर संस्थान 12वीं के आधार पर एडमिशन देते हैं.

X Ray Technician Course After 12th: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए X-Ray Technician एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फील्ड में काम करने वाले टेक्नीशियन मरीजों की X-Ray जांच के लिए मशीनों का संचालन करते हैं और रेडियोलॉजी से जुड़े प्रोसेस में डॉक्टरों की मदद करते हैं. X-Ray Technician बनने के लिए 10वीं या 12वीं के बाद सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया जा सकता है.

X Ray Technician बनने के लिए योग्यता

X-Ray Technician कोर्स में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता संस्थान और कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

12वीं के बाद: आमतौर पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी होता है. कई संस्थानों में न्यूनतम 45 से 50 प्रतिशत अंक की शर्त हो सकती है.

कुछ सर्टिफिकेट या शुरुआती स्तर के कोर्स में 10वीं पास छात्रों को भी प्रवेश दिया जाता है. न्यूनतम आयु आमतौर पर 17 वर्ष रखी जाती है.

X-Ray Technician बनने के लिए कौन-सा कोर्स करें?

छात्र अपनी योग्यता और करियर लक्ष्य के अनुसार अलग-अलग कोर्स चुन सकते हैं.

कोर्स का नामकोर्स की अवधि
Certificate in X-Ray Technician6 महीने से 1 साल
Diploma in X-Ray Technician1 से 2 साल
Diploma in X-Ray & Imaging Technology1 से 2 साल
BSc Medical Radiography/Radiology3 से 4 साल

अगर जल्दी स्किल हासिल करके नौकरी शुरू करना चाहते हैं, तो सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स ऑप्शन हो सकता है. वहीं, लंबे समय में बेहतर करियर ऑप्शन के लिए बैचलर डिग्री भी की जा सकती है.

X Ray Technician कोर्स में एडमिशन कैसे मिलता है?

कई संस्थानों में एडमिशन 12वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट या संस्थान की प्रवेश प्रक्रिया के जरिए दिया जाता है. कुछ कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम भी आयोजित कर सकते हैं. इन कोर्सेज में NEET स्कोर की जरूरत नहीं होती है. लेकिन एडमिशन लेने से पहले संबंधित कॉलेज की पात्रता और नियम जरूर देख लें.

X Ray Technician कोर्स की फीस कितनी है?

कोर्स की फीस संस्थान, कोर्स की अवधि और कोर्सेज के अनुसार अलग-अलग होती है. सामान्य तौर पर फीस लगभग 15 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये तक हो सकती है. सरकारी संस्थानों में फीस कम हो सकती है, जबकि प्राइवेट संस्थान में यह अधिक हो सकती है.

ये भी पढ़ें: RIMS में 250 MBBS सीट्स के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, जाने कैसे मिलता है एडमिशन

X-Ray Technician की नौकरी कहां मिलती है?

कोर्स पूरा करने के बाद X-Ray Technician के तौर पर अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक और अन्य हेल्थकेयर संस्थानों में काम करने का अवसर मिल सकता है. काम में X-Ray मशीन को संचालित करना, मरीज को जांच के लिए तैयार करना और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार इमेजिंग प्रक्रिया में सहायता करना शामिल हो सकता है.

X-Ray Technician की सैलरी कितनी होती है?

X-Ray Technician की शुरुआती सैलरी आमतौर पर 12,000 से 25,000 रुपये प्रति महीने के आसपास हो सकती है. एक्सपीरियंस, एलिजिबिलिटी, संस्थान और शहर के अनुसार वेतन बढ़ सकता है. सरकारी क्षेत्र में भर्ती होने पर वेतन और अन्य सुविधाएं संबंधित पद के नियमों के अनुसार मिलती हैं.

X-Ray Technician में करियर क्यों चुनें?

मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए यह एक स्किल-बेस्ड करियर ऑप्शन हो सकता है. कम अवधि के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए इस क्षेत्र में एडमिशन किया जा सकता है, जबकि डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई और करियर के अधिक ऑप्शन खुल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 1, 2 नहीं डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट है लंबी, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस ने निकाली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >