18 हजार रैंक पर NIT में कौन सा कॉलेज और ब्रांच मिल सकती है? देखें लिस्ट

NIT Admission 2026: 18,000 रैंक पर छात्रों के पास NITs में अच्छे ब्रांच और कॉलेज चुनने के कई विकल्प रहते हैं. सही च्वॉइस फिलिंग और काउंसलिंग स्ट्रैटेजी से बेहतर सीट मिल सकती है.

NIT Admission 2026: JEE Main में करीब 18,000 रैंक (लगभग 98.2 परसेंटाइल) पाने वाले छात्रों के लिए NITs में एडमिशन के अच्छे अवसर रहते हैं. इस रैंक पर टॉप और मिड लेवल NITs में कई कोर और टेक ब्रांच मिल सकती है. जोसा काउंसलिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में किस रैंक पर कौन सा कॉलेज और कौन सी ब्रांच मिलेगी ये जानना बहुत जरूरी है. 

18,000 रैंक पर क्या मिल सकता है?

JEE Main परीक्षा में 18,000 रैंक पर टॉप NITs (Trichy, Warangal, Surathkal, Calicut) जैसे संस्थान मिल सकते हैं. इसके साथ ही आपको इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन/कोर ब्रांचे मिल सकते हैं. कई मिड लेवल NITs जैसे कि NIT Allahabad, VNIT Nagpur, NIT Kurukshetra भी मिल सकते हैं. कुछ मामले में बेहतर रैंक पर कंप्यूटर साइंस का ब्रांच भी मिल सकता है जैसे कि नए NITs, NIT Patna और NIT Jamshedpur में. OBC, SC, ST कैटेगरी के छात्रों को इसी रैंक पर टॉप NITs में CSE और IT जैसी ब्रांच मिलने की संभावना बढ़ जाती है.  होम स्टेट कोटा से भी कटऑफ में काफी राहत मिलती है. 

एडमिशन कैसे मिलता है?

JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. NITs में एडमिशन के लिए JEE Main पास करने वाले छात्रों को JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद काउंसलिंग के दौरान च्वॉइस फिलिंग करनी होती है और अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और ब्रांच चुननी होती है. सीट अलॉटमेंट राउंड के आधार पर किया जाता है.

कैसे पक्की करें NIT में अपनी सीट? 

JoSAA काउंसलिंग से IITs, NITs और अन्य संस्थान में एडमिशन मिलता है. एडमिशन लेने के लिए फ्रीज और फ्लोट का ऑप्शन चुनना जरूरी है. अगर आप मिली हुई सीट्स से खुश हैं तो तो फ्रीज चुन सकते हैं. अगर मिली हुई सीट ठीक है लेकिन आप उम्मीद कर रहे हैं कि अगली राउंड में बेहतर कॉलेज या बेहतर ब्रांच मिल सकती है, तो फ्लोट चुनें.

यह भी पढ़ें- JoSAA काउंसलिंग में Freeze vs Float का कन्फ्यूजन खत्म, जानिए क्या चुनें ताकि नुकसान न हो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >