Microbiology vs Biotechnology: किसकी है ज्यादा डिमांड? जानें 12वीं के बाद कौन सा कोर्स है आपके लिए बेस्ट

Microbiology vs Biotechnology: दोनों ही कोर्स अपने जगह अच्छे हैं और करियर के कई मौके देते हैं. जानें 12वीं के बाद BSc माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी में से क्या चुनें. साथ ही जानिए दोनों कोर्सेज के बीच का अंतर, करियर स्कोप और जॉब्स डिटेल्स.

Microbiology vs Biotechnology: आज के समय में साइंस स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि 12वीं के बाद कौन-सा कोर्स चुना जाए, जिससे करियर भी अच्छा बने और फ्यूचर में ग्रोथ भी मिले. ऐसे में BSc Microbiology और Biotechnology दोनों ही काफी पॉपुलर ऑप्शन हैं.  लेकिन सवाल ये है कि इन दोनों में से किसकी डिमांड ज्यादा है. आइए जानते हैं.  

BSc Microbiology क्या है?

माइक्रोबायोलॉजी में आप बैक्टीरिया, वायरस, फंगस जैसे माइक्रोऑर्गनिज्म के बारे में पढ़ते हैं. इसमें यह समझाया जाता है कि ये जीव इंसानों, जानवरों और पर्यावरण को कैसे प्रभावित करते हैं. इस फील्ड का यूज हेल्थकेयर, फार्मा और रिसर्च में ज्यादा होता है. खासकर बीमारियों की पहचान और दवाइयों के विकास में माइक्रोबायोलॉजिस्ट की बड़ा रोल होता है.  

BSc Biotechnology क्या है?

बायोटेक्नोलॉजी एक मॉडर्न और इंटरडिसिप्लिनरी फील्ड है, जिसमें बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी को मिलाकर नए प्रोडक्ट्स और टेक्निक तैयार किए जाते हैं. इसमें जेनेटिक इंजीनियरिंग, DNA टेक्नोलॉजी, वैक्सीन डेवलपमेंट जैसे एडवांस टॉपिक्स शामिल होते हैं. Biotechnology को फ्यूचर की टेक्नोलॉजी मानी जाती है. 

Microbiology vs Biotechnology: डिमांड किसकी ज्यादा है?

विशेषतामाइक्रोबायोलॉजी (Microbiology)बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology)
मुख्य फोकससूक्ष्मजीवों (Bacteria, Virus) की पढ़ाई और उनके असर को समझनाबायोलॉजी और टेक्नोलॉजी को मिलाकर नए प्रोडक्ट्स (जैसे वैक्सीन) बनाना
नौकरी के क्षेत्रहॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक लैब, फूड इंडस्ट्री और वॉटर प्लांट्स  फार्मा कंपनियां, एग्री-टेक, जेनेटिक इंजीनियरिंग और रिसर्च सेंटर्स
डिमांड का कारणबीमारियों की पहचान और फूड सेफ्टी के लिएनई दवाओं, कैंसर रिसर्च और बेहतर खेती की टेक्नीक के लिए
शुरुआती सैलरी (LPA)3.5 लाख से 6 लाख सालाना4.5 लाख से 8 लाख सालाना
हायर स्टडीज स्कोपMSc Medical Microbiology का काफी स्कोप हैMTech या MBA (Biotech) के बाद हाई-पेइंग जॉब्स

Microbiology vs Biotechnology: करियर ऑप्शन 

Microbiology में करियर:

  • लैब टेक्नीशियन
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट
  • क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट
  • हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक लैब जॉब्स

Biotechnology में करियर:

  • बायोटेक इंजीनियर
  • रिसर्च साइंटिस्ट
  • फार्मा कंपनी जॉब्स
  • जेनेटिक इंजीनियर

Microbiology vs Biotechnology: कौन-सा कोर्स चुनें?

अगर आपको लैब वर्क, टेस्टिंग और मेडिकल फील्ड में इंटरेस्ट है, तो माइक्रोबायोलॉजी आपके लिए बेहतर रहेगा. वहीं अगर आप नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन में रुचि रखते हैं, तो बायोटेक्नोलॉजी  ज्यादा सही ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें: BTech IT बना हाई पैकेज का नया शॉर्टकट, जानें क्यों है इसकी भारी डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >