JoSAA Counselling 2026: IIT, NIT या IIIT में सीट पक्की करने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए JoSAA काउंसलिंग सबसे बड़ा और आखिरी पड़ाव है. जोसा काउंसलिंग का प्रोसेस 2 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. परीक्षा में अच्छी रैंक लाना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है काउंसलिंग के दौरान सही तरीके से कॉलेजों की चॉइस भरना. कई बार स्टूडेंट्स एक छोटी सी गलती के कारण अपनी पसंद का कॉलेज या ब्रांच खो देते हैं. अगर आप भी इस साल JoSAA काउंसलिंग में शामिल हो रहे हैं, तो कॉलेज लिस्ट लॉक करने से पहले इन गलतियों के बारे में जान लें.
JoSAA Counselling 2026: बिना रिसर्च के चॉइस भरना
सबसे बड़ी गलती जो अधिकतर स्टूडेंट्स करते हैं, वह है बिना सोचे-समझे कॉलेजों की लिस्ट तैयार करना. सिर्फ कॉलेज के बड़े नाम या किसी के कहने पर अपनी चॉइस न भरें. चॉइस लॉक करने से पहले पिछले कुछ सालों के ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक (Cut-off) का अच्छी तरह एनालिसिस कर लें. अपनी रैंक के हिसाब से एक प्रैक्टिकल लिस्ट बनाएं, जिसमें टॉप ड्रीम कॉलेजों के साथ-साथ सेफ ऑप्शन भी शामिल हों.
पसंद की ब्रांच या कॉलेज में कन्फ्यूजन
क्या आप किसी भी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस (CS) पढ़ना चाहते हैं, या फिर IIT के टैग के लिए कोई भी लोअर ब्रांच लेने को तैयार हैं. इस बात पर आपका विजन बिल्कुल क्लियर होना चाहिए. अगर आप गलती से किसी ऐसे कॉलेज की ऐसी ब्रांच ऊपर भर देते हैं जिसमें आपका कोई इंटरेस्ट नहीं है, और वह अलॉट हो गई, तो आगे की काउंसलिंग में आप फंस सकते हैं. इसलिए कॉलेज और ब्रांच के कॉम्बिनेशन को अपनी प्राथमिकता के हिसाब से ही रखें.
‘चॉइस ऑर्डर’ में गड़बड़ी करना
JoSAA का सिस्टम कंप्यूटर बेस्ड होता है, जो ऊपर से नीचे के क्रम में आपकी चॉइसेज को चेक करता है. इसलिए बेस्ट कॉलेज और बेस्ट ब्रांच हमेशा लिस्ट में सबसे ऊपर होने चाहिए.
आखिरी समय में ‘चॉइस लॉक’ करने की लापरवाही
चॉइस फिलिंग (JoSAA Counselling 2026) के आखिरी दिन अक्सर वेबसाइट पर लोड बढ़ जाता है या सर्वर डाउन हो जाता है. अपनी लिस्ट को समय रहते अच्छी तरह री-चेक करें और डेडलाइन से कम से कम कुछ घंटे पहले खुद मैनुअली लॉक कर दें.
यह भी पढ़ें: आज से शुरू हुई JoSAA काउंसलिंग, इन स्मार्ट टिप्स के साथ चुनें अपना ड्रीम कॉलेज
