Interview Skills: आज के कॉम्पिटेटिव वर्ल्ड में सिर्फ अच्छी डिग्री या अट्रैक्टिव रिज्यूमे ही नौकरी पाने के लिए काफी नहीं है. आज के समय में टेक्नोलॉजिकल नॉलेज के साथ कैंडिडेट की इंटरव्यू स्किल्स भी अच्छी होनी बहुत जरूरी है. इंटरव्यू के समय रिक्रूटर खासतौर पर कैंडेडेट के बोलने का तरीका, बाॅडि लैंग्वेज, काॅन्फीडेंस और प्रोफेशनल स्किल्स को ऑब्जर्व करते हैं. इसलिए नौकरी पाने के लिए कैंडिडेट में अन्य काबिलियत के साथ इंटरव्यू स्किल्स होना बहुत जरूरी है. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
What is Professional Skills: क्या है प्रोफेशनल स्किल्स?
Interview Skills, इंटरव्यू के दौरान एक कैंटिटेड को अपने आप को बेहतर ढंग से प्रजेंट करने में मदद करता है. यहां पर कैंडेडेट के काम को लेकर नाॅलेज के साथ ही उनके बात करने के तरीके को खासतौर पर देखा जाता है. साथ ही इसमें कैंडिडेट की बॉडी लैंग्वेज, काॅन्फीडेंस, टाइम मेनेजमेंट और प्रोफेशनल बिहेवियर जैसी कई स्किल्स शामिल होती हैं.
Communication Skills: किन कम्युनिकेशन स्किल की है जरूरत
- इजी और आसान भाषा में बात करें.
- सवाल को ध्यान से सुनने के बाद जवाब दें.
- बहुत तेज या बहुत धीमी आवाज में बात न करें.
- अनावश्यक बातें करने से बचें.
- उदाहरण देकर अपने उत्तर को सटीक बनाएं.
Self Confidence: इंटरव्यू में अपकी सबसे बड़ी ताकत
किसी भी इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट में सेल्फ काॅन्फीडेंस होना बहुत जरूरी है. इंटरव्यू के समय कैंडेटेड को हमेशा रिलैक्स होकर सवालों का जवाब देना चाहिए. कोशिश करनी चाहिए की सवालों का जवाब पॉजिटिव दें. इसके अलावा जितनी जरूरत हो, उतना ही बेलना चाहिए, इससे आपका इंप्रेशन अच्छा पड़ेगा. इंटरव्यू पैनल में मौजद लोगों के सवाल का जवाब देते समय आई काॅन्टेक्ट रखें, यह एक पॉजिटिव जेस्चर है.
ये भी पढ़ें: ITI में यंग प्रोफेशनल की वैकेंसी, सैलरी होगी 60000, यहां करें अप्लाई
Body Language: जानिए कैसी होनी चाहिए बाॅडी लैंग्वेज?
इंटरव्यू रूम में इंटर करने से पहले 'क्या मैं अंदर आ सकता हूं', जरूर पूछें और फिर इंटर करें. इसके बार चेयर पर सीधे बैठें. बाॅडी की मूवमेंट ज्यादा नहीं करें. चेहरे पर काॅन्फीडेंस और हल्की मुस्कान के साथ सवालों के जवाब दें. जवाब देते समय पैर न हिलाएं और हाथ की मूवमेंट पर भी ध्यान दें. ऐसा करने से इंटरव्यूअर के सामने अच्छा इंपैक्ट पड़ता है.
ये भी पढ़ें: बिना डिग्री भी मिल सकती है नौकरी! ये 5 कोर्स खोलेंगे रोजगार के दरवाजे
Listening Skills: जानिए इस स्किल के बारे में
बहुत से कैंडिडेट बिना सवाल पूरी तरह सुने ही जवाब देना शुरू कर देते हैं, ऐसा करने से बचें. हमेशा सवाल को पूरी तरह सुन लेने के बाद काफी कम शब्दों में उसका जवाब देने की कोशिश करें. अगर सवाल समझ में नहीं आए, तो पोलाइटनेस के साथ दोबार सवाल पूछें.
Arrive on Time: इंटरव्यू के लिए समय पर पहुंच
इस बात का खास ध्यान रखें, कि आपको दिए गए इंटरव्यू के समय से 10 से 15 मिनट पहले पहुंचना हैं. इंटरव्यू शुरू होने से पहले अपने डाक्यूमेंट्स और डिवाइस चेक कर लें. यह आपके इंप्रेशन पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है.
Note: अगर आप इंटरव्यू स्किल्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बेसिक जानकारियां दी गई है. इसके अलावा आप अपने मुताबिक इस स्किल के लिए अपने आप को इंहांस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: प्रमोशन चाहिए? कंपनी में आगे बढ़ने के लिए सीखें ये 5 स्किल्स
