IIT Kanpur Cyber Security Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने साइबर सुरक्षा के फील्ड में एक नए कोर्स की शुरुआत की है. दिलचस्प बात ये है कि इस कोर्स के लिए जेईई एडवांस परीक्षा की जरूरत नहीं है. IIT कानपुर ने 4 साल के इस ग्रजुएशन कोर्स को लेकर नोटिस भी जारी की है.
4 साल का कोर्स, JEE Advanced की नहीं है जरूरत
जारी नोटिस के अनुसार, संस्थान साइबर सिक्योरिटी में 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम B Cyber शुरू करने जा रहा है. यह देश में अपनी तरह का पहला अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है, जिसे तेजी से बढ़ते साइबर सुरक्षा क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. कोर्स में स्टूडेंट को अकैडमिक पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी.
कैसे मिलेगा एडमिशन?
सबसे बड़ी बात कि इस कोर्स में एडमिशन JEE Advanced के जरिए नहीं बल्कि JEE Mains के जरिए मिलेगा. साथ ही एक टेस्ट के जरिए साइबर फील्ड में स्टूडेंट्स के पहले के प्रोजेक्ट, काम और नॉलेज का आंका जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
- JEE Main में शामिल हुए उम्मीदवार
- साइबर सिक्योरिटी में रुचि रखने वाले छात्र
- साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट, प्रतियोगिताओं या कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है
- लास्ट सेलेक्शन संस्थान की विशेष परीक्षा के आधार पर होगा
इन टॉपिक्स की मिलेगी जानकारी
- साइबर सिक्योरिटी के बारे में
- डिजिटल सिस्टम और डेटा की सुरक्षा (Digital System Protection)
- नेटवर्क सिक्योरिटी और सिक्योर कम्युनिकेशन सिस्टम
- एथिकल हैकिंग और पेनिट्रेशन टेस्टिंग
- साइबर हमलों की पहचान और उनसे बचाव के तरीके
- क्रिप्टोग्राफी (Cryptography) और डेटा एन्क्रिप्शन तकनीक
- क्लाउड सिक्योरिटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा
- साइबर फॉरेंसिक्स और डिजिटल जांच
- साइबर जोखिम प्रबंधन (Cyber Risk Management)
संस्थान ने कहा तैयार करेंगे साइबर एक्सपर्ट
IIT Kanpur संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर हमलों और डेटा सुरक्षा से जुड़े जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में उद्योग और सरकारी संस्थानों को साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट क जरूरत पड़ती है. IIT कानपुर का यह नया कार्यक्रम छात्रों को इसी फील्ड में एक्सपर्ट में बनने में मदद करेगा. कैंडिडेट्स को स्ट्रॉन्ग टेक्निकल बेस, रिसर्च और इंडस्ट्री एक्सपोजर आदि की सुविधा दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- IIIT रांची में MTech और PhD के लिए एडमिशन शुरू, जानें कब है लास्ट डेट
