जमशेदपुर के इन कॉलेजों से करें Fine Arts की पढ़ाई, निखरेगी आपकी क्रिएटिविटी

Best Fine Arts Colleges in Jamshedpur: अगर आप पेंटिंग, स्केचिंग या डिजिटल आर्ट में करियर बनाना चाहते हैं, तो जानें जमशेदपुर के टॉप फाइन आर्ट्स कॉलेज के बारे में.

Fine Arts Colleges in Jamshedpur: झारखंड का जमशेदपुर शहर न सिर्फ अपनी बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज के लिए जाना जाता है, बल्कि यह शहर कला और संस्कृति के मामले में भी बहुत आगे है. आज के डिजिटल दौर में पेंटिंग, स्केचिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और मूर्तिकला (Sculpture) सिर्फ एक हॉबी नहीं रह गए हैं, बल्कि यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन बन चुके हैं.

अगर आपके अंदर भी एक क्रिएटिव आर्टिस्ट छिपा है और आप झारखंड के जमशेदपुर में रहकर फाइन आर्ट्स (Fine Arts) की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. 

Fine Arts Colleges in Jamshedpur: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर

जमशेदपुर के पास आदित्यपुर में स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी फाइन आर्ट्स की पढ़ाई के लिए एक मॉडर्न और शानदार ऑप्शन बनकर उभरा है. यहां फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा, बैचलर (BFA) और मास्टर डिग्री जैसे कोर्सेज कराए जाते हैं. यूनिवर्सिटी में यहां के छात्रों को न सिर्फ थ्योरी सिखाई जाती है, बल्कि आर्ट गैलरी, प्रैक्टिकल वर्कशॉप्स और एग्जीबिशन के जरिए अपनी कला को दुनिया के सामने रखने का पूरा मौका मिलता है. अगर आप प्रोफेशनल तरीके से इस फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो यह एक बढ़िया जगह है. 

करीम सिटी कॉलेज

करीम सिटी कॉलेज (Fine Arts Colleges in Jamshedpur) जमशेदपुर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है. यहां का SPArC (स्टूडेंट ऐक्टिविटी सेंटर) बहुत एक्टिव है. इसके तहत छात्रों के लिए फाइन आर्ट्स, कैलीग्राफी, और थिएटर की स्पेशल एक्टिविटी क्लासेस और वर्कशॉप्स चलाई जाती हैं. इस कॉलेज से अपनी रेगुलर पढ़ाई (जैसे BA) करते हुए भी आप देश-विदेश के आर्ट एक्सपर्ट्स से कला की बारीकियां सीख सकते हैं. 

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी 

पोखारी (मानगो) स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी भी जमशेदपुर के टॉप प्राइवेट संस्थानों में गिना जाता है. यहां भी क्रिएटिव कोर्सेज और आर्ट्स से जुड़े प्रोग्राम्स पर काफी ध्यान दिया जाता है. इस यूनिवर्सिटी में प्रैक्टिकल नॉलेज और नए जमाने की आर्ट (जैसे डिजिटल आर्ट और डिजाइनिंग) पर काफी फोकस रहता है. यहां का कैंपस और स्टूडियो सेटअप स्टूडेंट्स को खुलकर अपनी क्रिएटिविटी दिखाने की आजादी देते हैं. 

Fine Arts Colleges in Jamshedpur: जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट 

अगर आप किसी बड़ी यूनिवर्सिटी की भारी-भरकम फीस नहीं देना चाहते और आपका पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ पेंटिंग, स्केचिंग और फाइन आर्ट्स सीखने पर है, तो कदमा स्थित ‘जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट’ (Fine Arts Colleges in Jamshedpur) आपके लिए बेस्ट है. यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज चलाए जाते हैं.  जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट का माहौल पूरी तरह से पारंपरिक आर्ट स्कूल जैसा है, जहां  आपको स्कल्प्टिंग, वॉटरकलर, ऑयल पेंटिंग और स्केचिंग की बारीकियां बहुत ही अच्छे से सिखाई जाती है. 

फाइन आर्ट्स में करियर के विकल्प

कई लोगों को लगता है कि फाइन आर्ट्स करके सिर्फ पेंटर ही बना जा सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आज के डिजिटल दौर में फाइन आर्ट्स की डिग्री या डिप्लोमा करने के बाद आप इन सेक्टर्स में जा सकते हैं:

  • ग्राफिक डिजाइनर या इलस्ट्रेटर: डिजिटल मीडिया और विज्ञापनों के लिए. 
  • आर्ट टीचर: स्कूल, कॉलेज या खुद की एकेडमी खोलकर
  • एनिमेटर और गेम डिजाइनर: गेमिंग और फिल्म इंडस्ट्री में
  • फ्रीलांस आर्टिस्ट: अपनी पेंटिंग्स और स्कल्पचर्स की एग्जीबिशन लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं

यह भी पढ़ें: IIT Jodhpur CSE vs AI: कंप्यूटर साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस? देखें कटऑफ और प्लेसमेंट ट्रेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >