Best Course after 12th: स्कूलिंग पूरी करने के बाद हर छात्र के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे कौन-सा कोर्स चुने. आज के समय में करियर के विकल्प पहले के मुकाबले कहीं अधिक हैं. इंजीनियरिंग-मेडिकल जैसे कोर्स के साथ-साथ कई ऐसे नए और ट्रेंडिंग कोर्स भी हैं, जहां सम्मानजनक नौकरी के साथ आकर्षक सैलरी और तेजी से ग्रोथ के अवसर भी मिल रहे हैं.
AI, Data Science और एनीमेशन में करियर
अगर आप भी टेक्नोलॉजी में रुचि रखते है, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. क्रिएटिव छात्रों के लिए यूआई/यूएक्स (UI/UX) डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन और एनीमेशन एंड गेम डिजाइन जैसे कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार के साथ इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी लगातार बढ़ रहे हैं. इस फील्ड मे आने के लिए किसी खास बैकग्राउंड (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) की जरूरत नहीं है.
Best Course after 12th: मेडिकल फील्ड में अन्य स्कोप
अगर आप बायोलॉजी के स्टूडेंट हैं तो हेल्थ सेक्टर में MBBS और BDS के अलावा भी मेडिकल फील्ड में कई करियर स्कोप हैं. इसमें फिजियोथेरेपी, क्लीनिकल हेल्थकेयर, और न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स जैसे कोर्स भी आपके लिए बेहतर करियर के रूप में साबित हो सकते हैं. इन क्षेत्रों में देश और विदेश दोनों जगह रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं.
ये भी पढ़ें: Web Developer और App Developer में क्या अंतर है?
कंटेट क्रिएशन में है ब्राइट फ्यूचर
अगर आपकी रुचि कैमरे के साथ काम करने, सोशल मीडिया और राइटिंग में है, तो डिजिटल मीडिया एंड कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. आज के डिजिटल युग में कंपनियां क्रिएटिव माइंड वाले युवाओं को चयनित कर रही हैं.
ऐसे में जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए आकर्षक, इफेक्टिव और दर्शकों की जरूरत के अनुसार कंटेंट तैयार कर सकें. ऐसे कोर्स करने के बाद मीडिया, विज्ञापन, डिजिटल एजेंसियों और कॉरपोरेट सेक्टर में करियर की अच्छी संभावनाएं हैं.
एजुकेशन बजट में कंटेंट क्रिएशन की चर्चा
केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये के निवेश से देशभर के 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी. करियर काउंसलर्स का मानना है कि कोर्स का चयन केवल ट्रेंड देखकर नहीं, बल्कि अपनी स्किल्स, क्षमता और करियर ग्रोथ को ध्यान में रखकर करना चाहिए.
रिपोर्ट- प्राची किरण
ये भी पढ़ें: BTech बायोटेक या BSc बायोटेक क्या एक जैसे दिखने वाले ये कोर्स अलग-अलग हैं? जानें
