Re NEET का पेपर भी लीक कर देंगे… कैब इन्फ्लुएंसर से स्टूडेंट ने बताया पूरा स्कैम

Re NEET Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG एक बार फिर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कैब इन्फ्लुएंसर Angkit Joshi अपनी कैब में बैठे कुछ छात्रों से बातचीत करते नजर आते हैं. इसी दौरान एक छात्रा टेलीग्राम पर चल रहे कथित पेपर लीक नेटवर्क के बारे में बात करती है.

Re NEET Exam 2026: कैब इन्फ्लुएंसर अंगकित जोशी के इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि Re NEET परीक्षा का पेपर भी लीक हो सकता है. यही वजह है कि लाखों छात्रों के बीच डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है. वीडियो में छात्रा कहती है कि टेलीग्राम पर कई ऐसे पेज और ग्रुप एक्टिव हैं जहां दावा किया जा रहा है कि Re NEET का पेपर भी लीक किया जाएगा. छात्रा का कहना है कि साल 2024 में भी इसी तरह टेलीग्राम के जरिए पेपर लीक की बातें सामने आई थीं.

Re NEET Exam में Pay After Selection ने बढ़ाई चिंता

वायरल क्लिप में एक और बात जिसने लोगों का ध्यान खींचा, वो था कथित “Pay After Selection” मॉडल. यानी कुछ लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि परीक्षा पास होने के बाद ही पैसे लिए जाएंगे. सोशल मीडिया पर इस दावे को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

देखें कैब इन्फ्लुएंसर का वीडियो

नीट छात्रा कहती है कि टेलीग्राम पर कई पेज ऐसे बने हैं जिनमें ये पोस्ट शेयर किया जा रहा है कि NEET Re Exam का पेपर भी लीक होने वाला है. छात्रा ने बताया कि वह खुद 2024 में NEET परीक्षा दे चुकी है लेकिन पेपर लीक विवाद, री-एग्जाम और बदले हुए रिजल्ट की वजह से उसका सेलेक्शन नहीं हो पाया.

छात्रा ने यह भी कहा कि वह पिछले तीन साल से लगातार NEET की तैयारी कर रही है. हालांकि वीडियो में किसी खास टेलीग्राम चैनल या पेज का नाम नहीं लिया गया है.

NEET UG में पेपर लीक मामला

गौरतलब है कि NEET 2026 परीक्षा में राजस्थान से कथित गेस पेपर और पेपर लीक का मामला सामने आया था. इसके बाद 3 मई 2026 को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया. अब NEET UG री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा. इस पूरे मामले में कई राज्यों में जांच और गिरफ्तारियां भी हुई थीं.

Re NEET Exam को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा है कि इस बार सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए जाएंगे. सरकार का फोकस इस बात पर है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाए.

यह भी पढ़ें: जब NEET UG री-एग्जाम ने बदली तस्वीर, 44 छात्र टॉपर्स लिस्ट से हुए थे बाहर

नोट: ये आर्टिकल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर तैयार की गई है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >