BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: कब तक जारी होगा बिहार बोर्ड दसवीं बारहवीं का रिजल्ट, यहां देखें अपडेट

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं, 12वीं के नतीजों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं,. सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि 12वीं के नतीजों की घोषणा या तो परसों 23 मार्च को की जाएगी, या 22 मार्च को बिहार दिवस पर भी […]

6:39 PM. 22 Mar 24 6:39 PM. 22 Mar

Bihar Board Results 2024:

बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की बिहार बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड द्वारा इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है. बारहवीं के टॉपर्स के वैरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा यह रिजल्ट आधिकारिक वेवबाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2024 पर जारी की जाएगी. करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी है. इसके साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है. इस सब वेबसाइट पर लाइव रहता है.

5:13 PM. 22 Mar 24 5:13 PM. 22 Mar

Bihar Board Results 2024: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा.

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 पर क्लिक करें.

एक नई लॉगिन विंडो दिखेगी.

अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें.

आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

3:57 PM. 22 Mar 24 3:57 PM. 22 Mar

Bihar Board Results 2024:एसएमएस से कर सकते हैं चेक

रिजल्ट आने पर एक साथ बहुत सारे स्टूडेंट्स लॉगिन करते हैं और वेबसाइट धीमी चलने लगती है या नहीं चलती है. अगर आपके साथ भी ये समस्या आए तो आप बिहार बोर्ड की ही दूसरी वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं. अगर ये तरीका भी काम न करें तो आप एसएमएस से भी परिणाम चेक कर सकते हैं.

एसएमएस से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज में टाइप करें

BIHAR12 और उसके बाद बीएसईबी रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर लिखें.

इसके बाद मैसेज 56263 पर भेज दें.

बिहार बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट आपके मोबाइल फोन पर आ जाएगा.

यहां से इसे चक करके सेव कर लें.

2:39 PM. 22 Mar 24 2:39 PM. 22 Mar

Bihar Board Results 2024: इन वेबसाइट्स पर करें चेक

बिहार बोर्ड बारहवीं के नतीजे इन तीनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आप इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं.

biharboardonline.bihar.gov.in 2024

onlinebseb.in

secondary.biharboardonline.com 2024

2:30 PM. 22 Mar 24 2:30 PM. 22 Mar

Bihar Board Results 2024: वेबसाइट्स पर रहेगा लाइव

बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर देगा. बिहार बोर्ड का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं. करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी है. इसके साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करता है. इस सब वेबसाइट पर लाइव रहता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप ऑनलाइन इसका रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसका रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ती है.

1:56 PM. 22 Mar 24 1:56 PM. 22 Mar

Bihar Board Results 2024: बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड द्वारा इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है. बारहवीं के टॉपर्स के वैरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा यह रिजल्ट आधिकारिक वेवबाइट पर जारी की जाएगी. छात्र इन तीनो वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

12:53 PM. 22 Mar 24 12:53 PM. 22 Mar

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट यहां से करें चेक

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाना होगा: biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in.

12:53 PM. 22 Mar 24 12:53 PM. 22 Mar

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।

वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद Check Bihar Board 12th Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।

अगले पेज पर रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें।

लॉगिन करते रिजल्ट खुल जाएगा।

12:53 PM. 22 Mar 24 12:53 PM. 22 Mar

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के साथ सभी स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों को नकद इनाम के साथ-साथ लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।

12:53 PM. 22 Mar 24 12:53 PM. 22 Mar

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर, ‘Bihar Board Intermediate Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अब स्ट्रीम चुनें और रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज करके ‘View’ पर क्लिक करें.

स्टेप 4: आपका बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

स्टेप 5: इसे चेक करें और आगे के लिए प्रोविजनल मार्कशीट की हार्ड कॉपी लेकर अपने पास रख लें.

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 LIVE: बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं, 12वीं के नतीजों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं,. सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि 12वीं के नतीजों की घोषणा या तो परसों 23 मार्च को की जाएगी, या 22 मार्च को बिहार दिवस पर भी नतीजे जारी किए जा सकते हैं. इसके हफ्ते भर बाद बीएसईबी 10वीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और बीएसईबी ट्विटर हैंडल पर नजर बनाए रखें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >