BRABU 3rd Merit List 2026: बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने नए सत्र 2206-30 के लिए ग्रेजुएश में रजिस्ट्रेशन की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 49 हजार से अधिक छात्रों BRABU यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन का मौका मिला है.
यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की लास्ट डेट 5 जुलाई 2026 थी. वहीं, अब तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसे आप यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें BRABU की 3rd Merit List?
BRABU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. UG Admission 2026-30 सेक्शन खोलें. 3rd Provisional Merit List लिंक पर क्लिक करें. लॉगिन कर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें. आवंटित कॉलेज की जानकारी देखें.
BRABU में एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
मेरिट लिस्ट/इंटिमेशन लेटर 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र स्कूल/कॉलेज छोड़ने का प्रमाणपत्र (TC) कैरेक्टर सर्टिफिकेट जाति, आय और आवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट्स
लास्ट डेट के बाद एडमिशन नहीं मिलेगा
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें तय समय के भीतर आवंटित कॉलेज में जाकर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ नामांकन कराना होगा. लास्ट डेट के बाद एडमिशन नहीं मिलेगा.
BRABU यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्स में कैसे मिलता है एडमिशन?
आर्ट्स अंडर ग्रेजुएट कोर्स
ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट (IA/ISc/ICom) या 10+2 परीक्षा पास की है, नहीं तो किसी अन्य मान्यता प्राप्त नेशनल या राज्य बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की है, वे UG Arts में एडमिशन ले सकते हैं.
साइंस अंडर ग्रेजुएट कोर्स
जिन अभ्यर्थियों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट (IA/ISc/ICom) या 10+2 परीक्षा पास की है, या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्य बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास की है, वे UG Science में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कॉमर्स अंडर ग्रेजुएट कोर्स
UG Commerce में प्रवेश के लिए केवल वे कैंडिडेट्स एलिजिबिल, जिन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्य बोर्ड से इंटरमीडिएट (ISc) अथवा 10+2 साइंस स्ट्रीम की परीक्षा पास की हो.
